- सीजन में पहली बार अपने मफलर स्टाइल में नजर आए केजरीवाल

सीजन में पहली बार अपने मफलर स्टाइल में नजर आए केजरीवाल

नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मफलर याद है! हां वही, जिसकी ठंड के दिनों में काफी चर्चा होती है। मंगलवार को सीजन में पहली बार केजरीवाल उसी मफलर स्टाइल में नजर आए हैं। केजरीवाल अपने मफलर स्टाइल के लिए काफी फेमस हैं। आज सर्दी के सीजन में पहली बार अरविंद केजरीवाल मफलर में नजर आए। हालांकि उन्होंने मफलर सिर पर नहीं गले में लपेटा हुआ था। दरअसल केजरीवाल ने दावा किया है कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी की ओर से बेईमानी की गई है। इस मुद्दे को लेकर केजरीवाल ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान केजरीवाल मफलर लुक में नजर आए। 
ठंड आ गई है.... इस सीजन में जब पहली बार मफलर में दिखे अरविंद केजरीवाल - cm  arvind kejriwal seen in muffler people having fun on social media -  Navbharat Times



जिसके बाद केजरीवाल के मफलर स्टाइल की चर्चा शुरू हो गई। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जब से राजनीति में आए थे तब वह अक्सर मफलर पहने नजर आते थे। उनका ये मफलर पहनने का चलन जनता के बीच खासा फेमस हुआ, ऐसे में जनता उन्हें मफलरमैन भी कहने लगी। केजरीवाल की मफलर के साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ करती थी। अरविंद केजरीवाल 2015 में पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे तभी से उनका मफलर चर्चा का विषय रहा है। कई बार विपक्षी मफलर को लेकर उनपर तंज कसते रहे हैं।
ये भी जानिए...........
ठंड आ गई है.... इस सीजन में जब पहली बार मफलर में दिखे अरविंद केजरीवाल - cm  arvind kejriwal seen in muffler people having fun on social media -  Navbharat Times

 लेकिन केजरीवाल की मफलरमैन वाली छवि लोगों को काफी पसंद आई है। 2015 में जब उनके कार्यालय पर छापेमारी का मामला सामने आया था, तब उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा था कि अगर मेरे घर पर छापा मारोगे तो केवल बहुत सारे मफलर ही मिलेंगे। विपक्षियों और आम लोगों के अलावा आम आदमी पार्टी के नेता भी हल्के-फुल्के अंदाज में उनकी तस्वीर पर कमेंट कर चुके हैं। आप नेता और दिल्ली की तीमारपुर विधानसभा सीट से विधायक दिलीप पाण्डेय ने 2020 में ट्विटर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मफलर और स्वेटर पहने एक तस्वीर पोस्ट की थी। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि अब आधिकारिक रूप से सर्दी की घोषणा हो चुकी है।
ठंड आ गई है.... इस सीजन में जब पहली बार मफलर में दिखे अरविंद केजरीवाल - cm  arvind kejriwal seen in muffler people having fun on social media -  Navbharat Times

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag