-
नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में फिर अग्रणी रहेगा हरियाणा : नायब सैनी
कुरूक्षेत्र । हरियाणा के कुरूक्षेत्र में लोकसभा कार्यालय का शुभारंभ करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएगा। प्रदेश की जनता मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री की शपथ लेते देखने के लिए उत्साहित है। मंगलवार को कुरूक्षेत्र कार्यालय के शुरू होने के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के संबोधन से पहले उपस्थित लोगों ने बड़ी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब के संबोधन को भी सुना।
मुख्यमंत्री अंबाला से और प्रदेश प्रभारी फरीदाबाद से संबोधित कर रहे थे जिन्हें कुरुक्षेत्र में भी सुना। पीएम मोदी और सीएम मनोहर सरकार की उपलब्धियों के बारे में बोलते हुए नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों से जनता उत्साहित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 10 सालों में जो भी योजनाएं चलाईं उसका सवाया करके जनता के बीच भेजने का काम मनोहर सरकार ने किया है।
सैनी ने कहा कि मनोहर सरकार की गुड गर्वनेंस की चर्चा पूरे देश में होती है। नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खराब फसल होने पर 11 हजार करोड़ रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर हुए हैं। हरियाणा में मनोहर सरकार ने बिना पर्ची और खर्ची के युवाओं को रोजगार दिया है। मोदी-मनोहर सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों और जनता के आशीर्वाद तथा कार्यकर्ताओं के दम पर तीसरी बार केंद्र में मोदी और हरियाणा में मनोहर सरकार बनना तय है। प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार ने गरीब हितैषी योजनाएं चलाकर गरीबों के जीवन को सरल किया है। इस मौके पर कई लोग उपस्थित रहे।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!