-
आप विधायक महेंद्र गोयल पर लगे इंस्पेक्टर को जान से मारने की धमकी देने के आरोप
नई दिल्ली। शाहबाद डेरी थाना पुलिस ने एमसीडी नरेला जोन में कार्यरत एक लाइसेंसिंग इंस्पेक्टर की शिकायत पर आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र गोयल व अन्य के खिलाफ गाली गलौज, सरकारी काम में बाधा व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। एमसीडी नरेला जोन में कार्यरत लाइसेंसिंग इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने आरोप लगाया है कि पिछले वर्ष 12 दिसंबर को प्रह्लादपुर में रहने वाले एक व्यक्ति से नरेला डीसी जोन में एक संपत्ति को लेकर शिकायत मिली थी।
जिस पर वह अन्य कर्मचारियों के साथ आठ जनवरी को संपत्ति का सर्वे करने पहुंचे थे। जहां दो फैक्ट्री संचालित मिलीं। आरोप लगाया कि विधायक ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। भीड़ जमा होता देख खुद और टीम को सुरक्षित रखने के लिए भागकर शाहबाद डेरी थाना पहुंच गए। बता दें कि पिछले दिनों इंटरनेट मीडिया पर विधायक का एक वीडियो भी प्रसारित हुआ था।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!