-
दिल्ली में फिर लगेगा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार
नई दिल्ली । दिल्ली में एक बार फिर से बागेश्वर धाम के पीठेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगने जा रहा है। जहां श्रद्धालुओं को रामकथा को सुनने का अवसर प्राप्त होगा। मृदुल फाउंडेशन और छठी मैया फाउंडेशन के सामूहिक प्रयास से इस बार यमुना खादर इलाके में चौथे पुस्ते पर स्थित करतार नगर में राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर यहां भारी भीड़ आने की भी संभावना जताई जा रही है। इसके लिए आयोजकों के साथ दिल्ली ट्रैफिक पुलिस भी पूरी तरह से तैयारी कर रखी है
। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कार्यक्रम से पहले एडवाइजरी भी जारी कर दी है। रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत 31 जनवरी को कलश-यात्रा के साथ होगी। यह कलश-यात्रा दोपहर 12 बजे से 3 बजे की बीच आयोजित की जा रही है। इसके लिए यातायात पुलिस ने शास्त्री पार्क रेड लाइट से खजूरी चौक के बीच दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें पुस्ते के आसपास रोड के दोनों कैरिज-वे पर वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। इसे लेकर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर इन मार्गों पर जाने से बचने के साथ वैकल्पिक मार्गो के इस्तेमाल की सलाह दी है।
कार्यक्रम को देखते हुए यातायात प्रबंधन के साथ कार्यक्रम स्थल के आसपास पार्किंग के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां खाली पड़े स्थानों पर 100 बसों, 500 कारों और 1000 टू-वीलर्स की पार्किंग के इंताजम किए गए हैं। वहीं, लोगों की सहायता के लिए जगह-जगह यातायात कर्मियों की तैनाती भी की जाएगी। कार्यक्रम के आयोजन के दौरान होने वाली भीड़ के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि इस दौरान धैर्य बनाए रखे, यातायात नियमों और यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!