-
भाजपा की भांति कांग्रेस को भी वाल्मीकि समाज के योग्य,शिक्षित, संघर्षशील व्यक्ति को राज्यसभा में भेजना चाहिए
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पूर्व विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष बोहत एडवोकेट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाषशिनी गोदरे, पूजा घावरी, पूर्व पार्षद आशा बोहत ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मध्य प्रदेश के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सहित वरिष्ठ नेताओं को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि 90% जनसंख्या वाल्मीकि समाज की मध्य प्रदेश में कांग्रेस के साथ है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने कभी भी वाल्मीकि समाज की हालत, दुर्दशा पर चिंतन नहीं किया। मात्र 5% से भी कम संख्या भारतीय जनता पार्टी के साथ है वाल्मीकि समाज की है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने 75 वर्ष के इतिहास में जबलपुर से राज्यसभा सांसद बनाया, लोकसभा का टिकट देकर चुनाव जिताया।
कई बार विधानसभा के चुनाव का टिकट दिया चुनाव जीतने के बाद वाल्मीकि समाज के व्यक्तियों को मध्य प्रदेश शासन के मंत्रिमंडल में शामिल किया, साथ ही संगठन निगम मंडल आयोग में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर वाल्मीकि समाज को स्थान दिया। लेकिन 60 लाख जनसंख्या वाले अति दलित वाल्मीकि समाज को कांग्रेस में न लोकसभा न राज्यसभा ना विधानसभा में टिकट दिए और देश की आजादी के बाद कभी जिला कांग्रेस कमेटियों में अध्यक्ष तक नहीं बनाया। यह अत्यंत निंदनीय कृत्य है। समस्त नेताओं ने वरिष्ठ नेताओं को पत्र लिखकर आग्रह किया है,
कि आगामी समय में मध्य प्रदेश से एक सीट राज्यसभा की भरी जाना है, जिसमें वाल्मीकि समाज को स्थान दिया जाए। पत्र में आग्रह किया है, कि न केवल राज्यसभा बल्कि अनुसूचित जाति हैतू आरक्षित लोकसभा सीटों पर भी वाल्मीकि समाज को प्रत्याशी बनाया जाए। इसके अलावा 50-60 वर्षों से लगातार कांग्रेस की जिन सामान्य वर्ग की सीटों पर हार हो रही है। उन सीटों पर भी वाल्मीकि समाज के व्यक्ति को लोकसभा का टिकट देकर चुनाव लडाया जाए। सभी नेताओं ने आग्रह किया है, कि यदि वाल्मीकि समाज को कांग्रेस ने आज भी सम्मान जनक स्थान नहीं दिया तो यह समाज उग्र होने के लिए विवश हो सकती है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!