-
ईडी ने पांचवी बार 2 फरवरी को केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया
नई दिल्ली । दिल्ली शराब घोटाला केस में फिर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने समन किया है। आबकारी घोटाला मामले में ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पांचवीं बार समन जारी कर 2 फरवरी को पूछताछ में शामिल होने को कहा है। इसके पहले ईडी ने चार समन जारी कर चुकी हैं। चारों बार केजरीवाल जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे।
इसके पहले दिल्ली शराब कांड में केजरीवाल को चौथे समन के तहत ईडी ने 18 जनवरी को पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया था। केजरीवाल को तीसरा समन 3 जनवरी के लिए भेजा गया था। वहीं, पिछले साल दो नवंबर और 21 दिसंबर को भी अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा गया था। चारों समन में वह जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे।
गौरतलब है कि कथित दिल्ली शराब घोटाला 2021-22 में आबकारी नीति से संबंधित है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!