-
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर हमला, राहुल गांधी सुरक्षित
अधीर रंजन चौधरी ने टीएमसी पर लगाया आरोप
पटना । पश्चिम बंगाल-बिहार की सीमा पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के काफिले पर हमला हुआ है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने टीएमसी पर हमला कराने का आरोप लगाया है। हमला मालदा के हरीशचंद्रपुर में हुआ है। हमले में राहुल गांधी के कार का शीशा टूट गया है। वहीं टीएमसी ने चौधरी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देकर कहा कि भीड़ अधिक होने के कारण धक्का-मुक्की के चलते यह घटना हुई है।
वहीं हमले को लेकर राजनीति तेज हो गई है। इस घटना में राहुल गांधी को कोई चोट नहीं आई। टेलीविजन दृश्यों में दिखाया गया कि राहुल गांधी निर्धारित पड़ाव पर पहुंचने के बाद वाहन से उतर रहे हैं और क्षतिग्रस्त खिड़की के शीशे का निरीक्षण कर रहे हैं। कांग्रेस नेता चौधरी ने कहा, राहुल गांधी जिस वाहन में यात्रा कर रहे थे, उसकी पिछली खिड़की का शीशा पथराव के बाद तोड़ दिया गया। यह अस्वीकार्य है।
वहीं कटिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की कार को हुए नुकसान पर चौधरी का कहना है,
हो सकता है कि भीड़ के बीच पीछे से किसी ने पथराव किया हो। चौधरी ने कहा राहुल गांधी को दोपहर का भोजन कराने के लिए इसके लिए भी हमें जगह नहीं मिल रही थी। हमने इरिगेशन के बंग्लो को मांगा था कि राहुल दोपहर को भोजन करने वाले हैं। हमें वहां अनुमति दीजिये, उन्होंने अनुमति नहीं दी।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!