-
भाजपा का आरोप, ईडी को डराने के लिए लालू परिवार ने जुटाई भीड़
पटना। भाजपा ने आरोप लगाया है कि लालू और उसके परिवार ने ईडी के अफसरों को डराने के लिए भीड़ जुटाई थी। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि रेलवे की नौकरी के बदले लोगों की कीमती जमीन लिखवाने के मामले में लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव से पूछताछ के दौरान ईडी पर दबाव बनाने और अफसरों को डराने के लिए समर्थकों की भारी भीड़ जुटाना राजद के आपराधिक चरित्र का सूचक है।
सुशील मोदी ने अपना बयान जारी कर कहा कि ईडी पर दबाव बनाने और अफसरों को डराने के लिए अपनाये जा रहे हथकंडों से न तो जांच रुकेगी और न लालू परिवार दोषमुक्त हो पाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे की नौकरी के बदले जमीन लेने तथा मनी लॉन्ड्रिंग के प्रमाण मिलने पर सीबीआई ने आरोप पत्र दायर किया। इस आधार पर प्रवर्तन ईडी पिछले साल से लगातार कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि पटना में लालू यादव और तेजस्वी से पूछताछ भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा है।भाजपा सांसद मोदी ने कहा कि 10 मार्च 2023 को दिल्ली-पटना में लालू परिवार के विभिन्न परिसरों पर छापा मारा गया और एक करोड़ रुपए नकद तथा 1.25 करोड़ रुपए के कीमती सामान जब्त किए गए थे
ईडी ने उसी समय छह करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के मकान, फ्लैट और दिल्ली का बंगला भी जब्त किया था। 11 नवम्बर 2023 को लालू परिवार के लिए काम करने वाली फर्जी कंपनी एके इन्फोसिस्टम्स और एबी एक्सपोर्ट्स के मालिक अमित कात्याल की गिरफ्तारी हुई। वह अब भी न्यायिक हिरासत में है। सांसद मोदी ने कहा कि एके इन्फोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक अमित कात्याल की गिरफ्तारी के बाद से लालू परिवार पर कानून का शिकंजा कसता गया। भाजपा सांसद ने कहा कि तेजस्वी यादव को बताना होगा कि वे दिल्ली में 150 करोड़ के मकान डी-1088 के मालिक कैसे बन गए।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!