- तेजस्वी पर नीतिश का हमला, उ बच्चा हैं उस क्या पता कौन किया

तेजस्वी पर नीतिश का हमला, उ बच्चा हैं उस क्या पता कौन किया

राहुल गांधी जातिगत गणना का क्रेडिट नहीं ले हमने किया 
पटना । बिहार में एनडीए सरकार बनते ही सीएम नीतीश कुमार फिर से लालू परिवार पर हमलावर दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर निशाना साधकर कहा कि 2005 से पहले बिहार की हालत क्या थी, कोई निकलता नहीं था, घरों से सड़कों की हालत क्या थी, कहीं कोई पुल पुलिया नहीं बनता था। वहीं नीतीश ने तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना कहा कि अभी वह बच्चा हैं हम ही आए थे उस क्या पता है। कोई बच्चा कुछ भी बोल देता है उससे क्या होगा। 

Nitish mocks Tejashwi Yadav as child says RJD taking credit of his  government works reminds Lalu law and order - तेजस्वी बच्चा है, उसको क्या  पता है; हमारे काम का क्रेडिट ले
मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि टीचर भर्ती को लेकर जो क्रेडिट लिया जा रहा है। बिल्कुल गलत है वह मेरा फैसला था। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि बिहार के विकास के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं और इसी विकास को आप लोग दिखाइए। वहीं नीतीश ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर निशाना साधा जिसमें राहुल गांधी ने कहा था कि जातिगत गणना हमारे कहने पर नीतीश कुमार ने की। 
ये भी जानिए...........
Nitish mocks Tejashwi Yadav as child says RJD taking credit of his  government works reminds Lalu law and order - तेजस्वी बच्चा है, उसको क्या  पता है; हमारे काम का क्रेडिट ले

इस मुद्दे पर नीतीश ने कहा कि बिल्कुल गलत बात है, वे क्रेडिट ले रहा है।  हमने जातिगत गणना कराया। उनकी बात में कोई दम नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश का इंडिया एलाइंस पर बड़ा हमला कर कहा कि हमने छोड़ दिया कोई कुछ काम नहीं कर रहा था यह भी तय नहीं कर रहा था की कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने दूसरा नाम बोला था लेकिन इन लोगों ने इंडिया अनाउंस नाम रख लिया। अब हालत देख ही रहे आप क्या हो रहा इंडिया गठबंधन का। बता दें, मंगलवार को पूर्णिया में राहुल गांधी ने जातीय गणना को लेकर कहा था कि उनके कहने पर ही नीतीश कुमार ने बिहार में जातिगत जनगणना कराया। उनके इस बयान पर जेडीयू पूरी तरह हमलावर है।
Nitish mocks Tejashwi Yadav as child says RJD taking credit of his  government works reminds Lalu law and order - तेजस्वी बच्चा है, उसको क्या  पता है; हमारे काम का क्रेडिट ले

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag