- अंतरिम बजट में महिला किसानों पर मेहरबान हो सकती मोदी सरकार

अंतरिम बजट में महिला किसानों पर मेहरबान हो सकती मोदी सरकार

किसानों को सस्ती दरों पर जीवन बीमा भी संभव  
नई दिल्ली । अंतरिम बजट के दौरान मोदी सरकार का बड़ा फोकस महिला किसानों पर रह सकता है। महिला किसानों की सम्मान निधि दोगुनी की जा सकती हैं, साथ ही उन्हें कर्ज भी दूसरों के मुकाबले एक प्रतिशत सस्ती दरों पर मिलेगा। पुरुषों किसानों को हर साल 9000 रुपए मिल सकते हैं। फिलहाल मोदी सरकार योजना के तहत किसानों के बैंक अकाउंट में हर साल 6000 रुपए भेजती है। इस तरह किसानों को अब 3000 रुपए का अतिरिक्त लाभ हो सकता है।

Interim Budget 2024 Government preparing to double the cash benefits for  women farmers | Interim Budget 2024: महिला किसानों के लिए अच्छी खबर, नकद  राशि दोगुना करने की तैयारी में सरकार |


इसके अलावा महिला किसानों के लिए राशि 12 हजार रुपए हो सकती है। सम्मान निधि बढ़ने से मोदी सरकार का खर्च नहीं बढ़ेगा। बल्कि महिला किसान सश्क्तिकरण पर जोर रहेगा। किसानों की कमाई डबल करने के लिए मोदी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। मोदी सरकार समय-समय पर देश के करोड़ों किसानों के  लिए घोषणाएं करती रहती है।
ये भी जानिए...........

Interim Budget 2024 Government preparing to double the cash benefits for  women farmers | Interim Budget 2024: महिला किसानों के लिए अच्छी खबर, नकद  राशि दोगुना करने की तैयारी में सरकार |
 पहले स्कीम के तहत सिर्फ 2 हेक्टेयर की जमीन वाले किसानों को ही लाया गया था लेकिन बाद में मोदी सरकार ने स्कीम को सभी किसानों के लिए लागू कर दिया। मोदी सरकार महिला किसानों को मान्यता देगी। महिला किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड देने में प्राथमिकता रहेगी। महिला किसानों को दूसरों के मुकाबले एक प्रतिशत सस्ता कर्ज मिलेगा। किसानों के लिए सस्ती दरों पर जीवन बीमा की स्कीम भी संभव है। एग्री वेस्ट के निपटारे के लिए प्राथमिकिता से कर्ज पराली प्रबंधन के लिए विशेष इंसेंटिव मिल सकता है।
Interim Budget 2024 Government preparing to double the cash benefits for  women farmers | Interim Budget 2024: महिला किसानों के लिए अच्छी खबर, नकद  राशि दोगुना करने की तैयारी में सरकार |

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag