-
भारतीय हालातों में विकेटकीपिंग करना होता है मुश्किल : बेन फोक्स
विशाखापत्तनम । इंग्लैंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स ने कहा है कि भारत में स्पिनरों की सहायक पिचों पर विकेटकीपिंग करना आसान नहीं है। इसके लिए विकेटकीपर को अलग तरीके से सोचने की जरुरत होती है क्योंकि गेंद अचानक ही टर्न लेने लगती है। फोक्स ने भारतीय टीम के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अच्छी विकेटकीपिंग करते हुए दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद सिराज को स्टंप किया था। फोक्स ने कहा, ‘इस तरह के हालातों में आपको कुछ अलग सोचने का प्रयास करना होता है और सीखना होता है क्योंकि मेरे लिए ये स्वाभाविक हालात नहीं हैं।
उन्होंने कहा, ‘मैंने इंग्लैंड के बाहर काफी विकेटकीपिंग की है और स्पिनरों के खिलाफ भी विकेटकीपिंग की है पर मुझे लगता है कि असमान उछाल के कारण भारतीय पिचों पर विकेटकीपिंग करना सबसे मुश्किल होता है। उनका कहना है कि आने वाला मैच और भी कठिन रहेगा। उनके अनुसार विकेट के टर्न लेने और स्पिनरों की सहायक पिचों पर भारत में विकेटकीपिंग काफी मुश्किल होती है। इंग्लैंड ने 2021 में भारत के अपने पिछले दौरे पर भी पहला टेस्ट जीता था पर इसके बाद पूरी तरह स्पिनरों की अनुकूल पिचों पर उसे आने वाले मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!