भोपाल । मध्य प्रदेश की मंडियों में नए गेहूं की आवक शुरू हो गई है। बुधवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल मंडी में भी नए गेहूं की आवक हुई। 1544 क्वालिटी का अन्नपूर्णा गेहूं सीजन में पहली बार मंडी में आया। मंडी के व्यापारियों ने नारियल फोड़कर नए गेहूं की बोली लगाई। 2800 रुपए प्रति क्विंटल में गेहूं की बोली लगी।
आमतौर पर नए गेहूं की आवक भोपाल मंडी में 15 फरवरी से शुरू होती है। आसपास की मंडियों में इसके पहले ही गेहूं आना शुरू हो जाता है। अभी जो गेहूं मंडी में लाया जा रहा है। उसमें 15 से लेकर 17 फ़ीसदी तक की नमी होती है। 15 फरवरी के बाद यही नमी 11 फ़ीसदी के आसपास होती है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!