-
कोर ग्रुप की बैठक में भारत और मालदीव ने की आपसी सहयोग पर गहन चर्चा
नई दिल्ली। भारत और मालदीव के बीच चर्चा के लिए आज नई दिल्ली में दूसरी उच्च स्तरीय कोर ग्रुप की बैठक हुई। इस बैठक में दोनों देशों ने आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने के तरीकों पर बात की। इनमें विकास परियोजनाओं को तेजी से पूरा करना, अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर सहयोग बढ़ाना सहित कई मुद्दे शामिल रहे। बैठक में अगली उच्च स्तरीय कोर ग्रुप बैठक माले में होने पर भी सहमति बनी है। लेकिन तारीख का अभी फैसला नहीं हुआ है। विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने चल रही विकास सहयोग परियोजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाने सहित साझेदारी को बढ़ाने के लिए कदमों की पहचान करने की दिशा में द्विपक्षीय सहयोग से संबंधित व्यापक मुद्दों पर चर्चा हुई।
जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष मालदीव के लोगों को मानवीय और मेडवेक सेवाएं प्रदान करने वाले भारतीय विमानन प्लेटफार्मों के निरंतर संचालन को सक्षम करने के लिए पारस्परिक रूप से व्यवहार्य समाधानों के एक सेट पर भी सहमत हुए। इससे पहले 14 जनवरी को भारत और मालदीव ने मालदीव में उच्च स्तरीय कोर समूह की पहली बैठक की थी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत सरकार इस बात पर सहमत हुई है कि वो मालदीव्स में मौजूद तीन में से एक हवाई जहाज या हेलीकॉप्टर दल को 10 मार्च 2024 तक बदल देगी, और बाकी दो को 10 मई 2024 तक बदल देगी।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!