- बीएमसी ने पूरे देश के मरीजों का ठेका नहीं लिया : चहल

बीएमसी ने पूरे देश के मरीजों का ठेका नहीं लिया : चहल

-यूपी-बिहार के मरीजों से ज्यादा चार्ज वसूलने की बीएमसी ने की तैयारी
मुंबई,। बीएमसी के अस्पतालों में अब यूपी-बिहार के मरीजों से ज्यादा चार्ज वसूला जाएगा। इतना ही नहीं बीएमसी क‎मिश्नर ने तो यहां तक कहा है ‎कि हमने देशभर के मरीजों का ठेका नहीं ‎लिया है। जानकारी के अनुसार बीएमसी के अस्पतालों में देशभर से मरीज इलाज कराने आते हैं, लेकिन अब यहां इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए बीएमसी अलग रेट तय करेगी। इतना ही नहीं बीएमसी कमिश्नर आई.एस. चहल ने वर्ष 2024-25 का बजट पेश करते हुए ऐलान किया कि मुंबई के लोगों के अलावा किसी को भी बीएमसी अस्पतालों में मुफ्त में दवा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। 

Mumbai News,मुंबई में यूपी-बिहार के मरीजों से ज्यादा शुल्क लेंगे बीएमसी के  अस्पताल, दवा में नहीं मिलेगी फ्री - mumbai bmc hospitals will increase  treatment charge from uttar ...
चहल ने तो यहां तक कहा कि बाहर से आने वाले मरीजों से दो गुना शुल्क वसूला जाना चाहिए। चहल यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि बीएमसी ने पूरे देश के मरीजों का ठेका नहीं लिया है। बीएमसी को टैक्स मुंबई के लोग देते हैं इसलिए बाहर के लोगों को ज्यादा शुल्क देना होगा। यही नहीं, चहल ने कहा कि मीरा-भाईंदर, वसई-विरार, पालघर, ठाणे, भिवंडी, कल्याण और नवी मुंबई के मरीजों को भी अतिरिक्त शुल्क देना होगा। 
इस बार बीएमसी के बजट में कहा गया है

ये भी जानिए..................

Mumbai News,मुंबई में यूपी-बिहार के मरीजों से ज्यादा शुल्क लेंगे बीएमसी के  अस्पताल, दवा में नहीं मिलेगी फ्री - mumbai bmc hospitals will increase  treatment charge from uttar ...
 कि मुंबई के लोगों द्वारा मिलने वाले टैक्स का बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च किया जाता है। महाराष्ट्र के बाहर से इलाज कराने आने वाले मरीजों से अलग से शुल्क वसूलने के लिए विचार करना आवश्यक है, इसके लिए स्टडी की जाएगी। गौरतलब है कि मुंबई में बीएमसी के केईएम, नायर, सायन और कूपर बड़े अस्पताल हैं, जबकि उपनगरों में 16 अस्पताल हैं। इनमें मुंबई सहित देश के अन्य राज्यों से आने वाले लाखों मरीजों का प्रतिदिन इलाज होता है। हालां‎कि सत्ताधारी मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शेलार से लेकर विपक्षी कांग्रेस और सपा ने बाहरी मरीजों से ज्यादा शुल्क वसूलने की घोषणा का विरोध किया है। 
Mumbai News,मुंबई में यूपी-बिहार के मरीजों से ज्यादा शुल्क लेंगे बीएमसी के  अस्पताल, दवा में नहीं मिलेगी फ्री - mumbai bmc hospitals will increase  treatment charge from uttar ...

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag