- रामलला के दर्शन करने फिजी के उपप्रधानमंत्री बिमान प्रसाद अयोध्या जाएंगे

रामलला के दर्शन करने फिजी के उपप्रधानमंत्री बिमान प्रसाद अयोध्या जाएंगे

नई दिल्ली। अयोध्या में भव्य राममंदिर बनने से पूरी दुनिया में उत्साह है। यही वजह है कि दुनियाभर के लोग श्रीराम के दर्शन करना चाहते हैं। ऐसी ही इच्छा फिजी के उपप्रधानमंत्री बिमान प्रसाद की है। वे एक हफ्ते की भारत यात्रा पर आ रहे हैं। उन्होंने सबसे पहला निर्णय लिया है कि अयोध्या जाएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे।
Fiji-India: भारत दौरे पर आएंगे फिजी के उपप्रधानमंत्री बिमान प्रसाद, अयोध्या  में रामलला के करेंगे दर्शन - Fiji Deputy pm Biman Prasad will visit India  and he will visit Ramlala ...



विदेश मंत्रालय के अनुसार फिजी के उप प्रधानमंत्री की यात्रा चार से दस फरवरी तक चलेगी और 11 फरवरी को वह अपने देश लौट जाएंगे।फिजी के उप प्रधानमंत्री बिमान प्रसाद एक हफ्ते की भारत यात्रा पर आ रहे हैं। वह अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, फिजी के उप प्रधान मंत्री रविवार को दिल्ली पहुंचेंगे। उनकी यात्रा चार से दस फरवरी तक चलेगी और 11 फरवरी को वह अपने देश लौट जाएंगे।बिमान प्रसाद पहले विदेशी नेता हैं जो 22 जनवरी को हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अयोध्या का दौरा करेंगे और रामलला का दर्शन करेंगे। 

ये भी जानिए.......


Fiji-India: भारत दौरे पर आएंगे फिजी के उपप्रधानमंत्री बिमान प्रसाद, अयोध्या  में रामलला के करेंगे दर्शन - Fiji Deputy pm Biman Prasad will visit India  and he will visit Ramlala ...
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आने के बाद एक दिन बाद सोमवार को उनके आधिकारिक कार्यक्रम शुरू होंगे। पांच फरवरी को वह विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक के साथ-साथ विदेश और शिक्षा राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह से मुलाकात करेंगे। इसके बाद बिमान प्रसाद छह फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे और सात फरवरी को एक अन्य कार्यक्रम के लिए गोवा जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है, आठ फरवरी को उनका अयोध्या जाने का कार्यक्रम है। नौ फरवरी को प्रसाद अहमदाबाद का दौरान करेंगे और उसके बाद गांधीनगर का दौरा करेंगे।
Fiji-India: भारत दौरे पर आएंगे फिजी के उपप्रधानमंत्री बिमान प्रसाद, अयोध्या  में रामलला के करेंगे दर्शन - Fiji Deputy pm Biman Prasad will visit India  and he will visit Ramlala ...

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag