लंदन । इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अनुसार रहस्यमयी तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इस साल जून में होने वाले टी20 विश्व कप में खेल सकते हैं। आर्चर कोहनी की चोट के कारण पिछले काफी समय से खेल से दूर हैं पर उनके इस टूर्नामेंट तक फिट होने की उम्मीदें हैं। इस तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड की 2019 में एकदिवसीय विश्व कप में जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वह पिछले साल मई से ही पेशेवर क्रिकेट नहीं खेल पाये हैं। आर्चर अपनी घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं और उनके खेलने से मुकाबले में अंतर पैदा होता है। ऐसे में इंग्लैंड के जीतने की उम्मीदें बढ़ जाएंगी।
दिसंबर में वेस्टइंडीज दौरे के समय उन्होंने सीमित ओवरों की टीम के साथ अभ्यास किया था पर वह खेल नहीं पाये थे।
इंग्लैंड के क्रिकेट निदेशक रॉब की ने कहा,‘‘हमारी योजना उसे टी20 विश्व कप के लिए तैयार करना है। हम इसके लिए उसे धीरे-धीरे तैयार कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘मैंने उसे वेस्टइंडीज में गेंदबाजी करते हुए देखा था और वह इतनी अच्छी थी कि लग ही नहीं रहा था कि वह खेल से बाहर हो। मैं उसकी वापसी में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता हूं।’’ आर्चर फिट नहीं होने के कारण इस साल आईपीएल भी नहीं खेलेंगे क्योंकि वह अपनी फिटनेस को लेकर कोई खतरा मौल नहीं लेना चाहते हैं। आर्चर अपनी घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं और उनके खेलने से मुकाबले में अंतर पैदा होता है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!