-
बर्फबारी के बीच बारात 10 किलोमीटर पैदल चलकर दुल्हन के घर पहुंची!
उत्तरकाशी,। उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। इससे स्थानीय लोगों को कई समस्यायें होती हैं। ऐसी ही परेशानी का सामना सीमांत विकास खंड मोरी में एक बारात को करना पड़ा। उत्तरकाशी जिले में ब्लॉक मोरी के हड़वाडी गांव की एक बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो 31 जनवरी का बताया जा रहा है। मोरी के हड़वाड़ी गांव से नवीन चौहान की बारात निकली थी। बर्फबारी के बीच वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। इसके बाद लोगों ने जो फैसला लिया, उसकी काफी चर्चा हो रही है।
2 फीट बर्फ में बारात पैदल 10 किलोमीटर चलकर दुल्हन के घर पहुंची। इस सफर में पहाड़ी वेशभूषा में बारातियों ने पहाड़ी गीतों के साथ कई रंग बिखेरे। इस लंबे सफर की थकान को नाच-गाकर दूर किया। बीते साल पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश से भी अनोखी शादी हुई थी। बेहिसाब बारिश के कारण रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया था। बड़े-बड़े बोल्डर पहाड़ों से गिर रहे थे। नेशनल हाई-वे समेत सैकड़ों सड़कें प्रभावित हो गई थीं। सैकड़ों सैलानी फंसे हुए थे। इन हालातों के बीच हिमाचल में एक विवाह ऐसा भी हुआ जो लोगों की जुबान पर चढ़ गया था। कुदरत के कहर की वजह से जब दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के द्वार तक न ले जा सका तो उसने विवाद के लिए एक नायाब तरीका खोज लिया। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन के परिवारों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह विवाह कराया था।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!