- यूपी में बारिश, कुछ जगह ओले भी गिरे

यूपी में बारिश, कुछ जगह ओले भी गिरे

लखनऊ।  रविवार को करीब-करीब पूरे यूपी में कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश हुई। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। एक दिन पहले तक निकलने वाली तेज धूप रविवार को गायब रही। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कई जिलों में अच्छी तो कई जिलों में बूंदाबांदी हुई। रविवार सुबह से ही लखनऊ व आसपास के जिलों में बारिश हुई। ऐसा ही मौसम के ऐसे ही रहने के आसार हैं। 

उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना, मौसम विभाग  ने दी जानकारी - up weather update rainfall hailstorm and thunderstorm alert  in uttar pradesh lucknow issued

खास तौर पर फतेहपुर, उन्नाव, कौशांबी, रायबरेली, मिर्जापुर, सोनभद्र, चित्रकूट आदि जिलों में बारिश की संभावना है। आगरा में वज्रपात और बारिश दोनों के आसार हैं। कहीं कहीं ओलावृष्टि की आशंका भी जताई जा रही है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक गन्ना, सरसों, गेहूं, मटर, गन्ना, सरसों, गेहूं, मटर आदि के लिए यह बारिश सही है।

ये भी जानिए.................

उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना, मौसम विभाग  ने दी जानकारी - up weather update rainfall hailstorm and thunderstorm alert  in uttar pradesh lucknow issued

 देर से बोई गई गेहूं की फसल के लिए भी बारिश सही है। यदि तेज बारिश हुई तो फसलों को नुकसान हो सकता है। रविवार सुबह अयोध्या सहित बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, रायबरेली, सीतापुर व अंबेडकरनगर में बूंदाबांदी के साथ ही कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश भी हुई है। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी अमरनाथ मिश्र के अनुसार अगले 24 घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। हवा सामान्य गति से चलेगी। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। 
उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना, मौसम विभाग  ने दी जानकारी - up weather update rainfall hailstorm and thunderstorm alert  in uttar pradesh lucknow issued

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag