- बढऩे लगी गर्मी..दिन का पारा 30 डिग्री पहुंचा

बढऩे लगी गर्मी..दिन का पारा 30 डिग्री पहुंचा

रात का तापमान भी 16 डिग्री से ज्यादा; दो दिन बाद रात के तापमान में आएगी गिरावट
भोपाल । भोपाल में फरवरी के पहले हफ्ते में अब गर्मी का अहसास लगातार बढ़ते जा रहा है।  दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा जबकि रात को भी गर्मी रही। मौसम वैज्ञािनकों के मुताबिक अभी दो दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। इसके बाद रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी।






मौसम में अचानक यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण हुआ है। इसके पूर्व शनिवार को दिन का तापमान 29.4 (+2) डिग्री और रात का तापमान 15.2 (+4) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं रविवार को 30 और 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद सोमवार सुबह से ही ठण्ड लगभग गायब थी। इसके बाद जैसे-जैसे धूप चढ़ी तो गर्मी का अहसास बढ़ता गया। इस दौरान हवा की रफ्तार 18 किमी प्रति घंटा थी, इसके बावजूद दिन गर्म रहा और तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


ये भी जानिए..................


मौसम में पश्चिम विक्षोभ और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर हवाओं का घेरा बना है। इससे तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। दिन के साथ ही रात में भी गर्मी का अहसास होने लगा है। इसी तरह रात को भी ठण्ड नहीं थी बल्कि कुछ समय बाद तो गर्मी होने लगी और लोगों को पंखे की जरूरत पड़ी। इस दौरान तापमान 16.4 (+5) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम का ऐसा ही रुख सोमवार सुबह से ही है और ठण्ड नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के गुजरने के बाद मौसम फिर बदलेगा। 6 फरवरी के बाद रात के तापमान में गिरावट होगी।



Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag