-
केवल गुजराती ही ठग हो सकते बयान पर तेजस्वी यादव ने मांगी माफी
नई दिल्ली । गुजरातियों पर विवादित टिप्पणी कर फंसे राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने माफी मांग ली है। बताया जा रहा हैं कि इस संबंध में उन्होंने देश के शीर्ष न्यायालय में हलफनामा दाखिल कर दिया है। इसके पहले तेजस्वी ने मामले को गुजरात के बाहर नई दिल्ली भेजने के लिए याचिका दाखिल की थी, जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया था।तेजस्वी ने कथित तौर पर केवल गुजराती ही ठग हो सकते हैं टिप्पणी की थी, इस लेकर वह आपराधिक मानहानि के मामले का सामना कर रहे हैं। इसी मामले को उन्होंने विशेष रूप से दिल्ली में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है। न्यायमूर्ति ए एस ओका और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने तेजस्वी की ओर से दायर माफी के ताजा बयान को भी दर्ज पर लिया।
सुप्रीम कोर्ट ने 29 जनवरी को तेजस्वी को अपनी कथित टिप्पणी केवल गुजराती ही ठग हो सकते हैं को वापस लेते हुए एक उचित बयान दाखिल रने का निर्देश दिया था। यादव ने 19 जनवरी को शीर्ष अदालत में एक हलफनामा दायर कर अपनी कथित टिप्पणी वापस ले ली थी। खबरें हैं कि पहले दायर हलफनामे पर शिकायतकर्ता ने आपत्ति जाहिर की थी, जिसके बाद कोर्ट की ओर से तेजस्वी को एक सप्ताह के अंदर नया बयान दाखिल करने के आदेश जारी किए गए थे।
शिकायत के अनुसार, यादव ने मार्च 2023 में पटना में मीडिया से बात कर कहा था, वर्तमान स्थिति में केवल गुजराती ही ठग हो सकते हैं, और उनकी धोखाधड़ी माफ कर दी जाएगी। बिहार के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री ने कथित तौर पर कहा था अगर वे एलआईसी या बैंकों का पैसा लेकर भाग गए तब कौन जिम्मेदार होगा? मेहता ने दावा किया कि यादव की टिप्पणियों ने सभी गुजरातियों की मानहानि की है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!
Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1
Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1