-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम एकदिवसीय में शॉर्ट की जगह खेलेंगे मैकडरमॉट
सिडनी । ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अंतिम एकदिवसीय मैच में नहीं खेलेंगे। शॉर्ट चोटिल होने के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गये हैं। ये बल्लेबाज सिडनी में हुए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में चोटिल हुआ था। ऐसे में उनकी जगह केनबरा में होने वाले मुकाबले में मैकडरमॉट को शामिल किया गया है।
शॉर्ट को रविवार को बल्लेबाजी के दौरान चोट लग गई थी इसी कारण वह क्षेत्ररक्षण के लिए भी नहीं उतरे थे। उनकी जगह शामिल बल्लेबाज मैकडरमॉट ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। मैकडरमॉट ने हाल ही में तस्मानिया के खिलाफ शेफील्ड शील्ड मैच में क्वींसलैंड की ओर से नाबाद 146 रनों की पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से आगे है और अब उसका लक्ष्य मंगलवार शाम को होने वाले इस मुकाबले में जीत दर्ज कर वेस्टइंडीज के खिलाफ स्लीन स्वीप करना रहेगा।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!
Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1
Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1