- दिल्ली में जल्द स्पष्ट होगी संवैधानिक स्थिति

नई दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेसवार्ता में कहा कि दिल्ली में संवैधानिक संकट है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने कहा यदि गिरफ्तारी से पहले केजरीवाल किसी को मुख्यमंत्री बना देते तो यह स्थिति नहीं होती। आम आदमी पार्टी में मुख्यमंत्री पद के लिए लड़ाई चल रही है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं जिसके लिए अन्य नेता तैयार नहीं हो रहे हैं। इस लड़ाई की कीमत दिल्ली को चुकानी पड़ रही है। दिल्ली को संवैधानिक संकट में डालने के लिए केजरीवाल के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। इस समस्या का समाधान जल्द निकलना चाहिए। केजरीवाल अपनी गिरफ्तारी को राजनीतिक षडयंत्र बताकर अदालत पर प्रश्न खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान में अन्ना हजारे के मंच से केजरीवाल राजनीति से दूर रहने की बात करते हुए कहते थे कि इस कुर्सी में क्या है जो इस पर बैठता है वह बदल जाता है। केजरीवाल को बताना चाहिए कि वह भी क्यों बदल गए? केजरीवाल आजतक नहीं बता सके कि यदि नई आबकारी नीति ठीक थी तो उसे क्यों बदलना पड़ा?

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag