- कांग्रेस मुसलमानों के लिए हिंदुओं का हक मार रही है: गिरिराज

-राजद के लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव खामोश क्यों है? बेगूसराय, बेगूसराय सीट से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस मुसलमानों के लिए हिंदुओं का हक मार रही है और यह सब लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी चुपचाप देख रहे हैं।केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शनिवार को कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस मुसलमानों के लिए हिंदुओं की हकमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में ओबीसी का अधिकार छीनकर मुसलमानों को दिया जा रहा है, उस पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव चुप क्यों हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि एक तरह कांग्रेस मुसलमानों के लिए हिंदुओं का हक मार रही है। कांग्रेस चाहती है कि देश में गृह युद्ध छिड़ जाए। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में मुसलमानों को ओबीसी का दर्जा देकर कांग्रेस क्या चाहती है। कर्नाटक में ओबीसी लोगों का हक मारा जा रहा है। इस मुद्दे पर राजद के लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव खामोश हैं। सिंह ने कहा कि कांग्रेस जिस तरह की राजनीति कर रही है, वह तुष्टिकरण है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आज मुसलमान अल्पसंख्यक नहीं बहुसंख्यक है। मुसलमानों को अब अल्पसंख्यक कहना हिंदुओं के साथ नाइंसाफी होगी। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया होना तय है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag