- भाजपा के संकल्प पत्र पर पीसी शर्मा ने साधा निशाना

- पूछा - 15 लाख काला धन, 2 करोड़ रोजगार का क्या हुआ भोपाल भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। वहीं मध्य प्रदेश में इसे लेकर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने कहा कि 15 लाख, काला धान, 2 करोड़ रोजगार का क्या हुआ? यह कोई संकल्प पत्र नहीं है। देश को कैसे गुलाम बनाया जाए, यहीं काम भाजपा कर रही है। एमपी के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि भाजपा को एक ही चीज आती है। हिंदू, मुसलमान, पाकिस्तान, मंदिर और मस्जिद और कुछ नहीं आता। मोदी गारंटी की बात की जाए तो सबके खातों में 15 लाख कहा है, काला धन कहा है। 2 करोड़ को रोजगार की बात का क्या हुआ ? डीजल पेट्रोल के आसमान छूते दाम को कम करने के वादे का क्या हुआ ? यह कोई संकल्प पत्र नहीं है। देश को और कैसे गुलाम बनाया जाए, वहीं काम भाजपा कर रही है। सीएम के बयान पर पीसी शर्मा का पलटवार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बयान पर भी पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सीएम कैसे कह रहे हैं कि कांग्रेस ने बाबा साहब का अपमान किया। अंबेडकर ने संविधान बनाया कांग्रेस पार्टी ने लागू किया। कांग्रेस की सरकार में बाबा साहब अंबेडकर मंत्री थे। अपमान भाजपा कर रही है, जो कहती है 400 पार लेकर आओ और बाबा साहब अंबेडकर का संविधान बदल देंगे। कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने कहा कि मोदी की सिर्फ एक गारंटी है, संविधान बदलो। आज संकल्प लेने का दिन है, संविधान नहीं बदलने देंगे। भाजपा की सरकार नहीं आनी चाहिए। इंडिया गठबंधन से ही बाबा साहब अंबेडकर का संविधान सुरक्षित है, नहीं तो सब प्राइवेट हो जाएगा और रिजर्वेशन से लेकर गरीबों का हक सब खत्म कर दिया जाएगा।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag