- रामनवमी पर्व 17 अप्रैल , महावीर जयंती पर्व 21 अप्रैल को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में मांस बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी...

I नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में रामनवमी पर्व दिनांक 17 अप्रैल बुधवार, महावीर जयंती पर्व दिनांक 21 अप्रैल 2024 रविवार को मांस बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी । इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से रामनवमी पर्व दिनांक 17 अप्रेल 2024 बुधवार, महावीर जयंती पर्व दिनांक 21 अप्रेल 2024 रविवार को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस बिक्री दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया गया है। रामनवमी पर्व दिनांक 17 अप्रेल 2024 बुधवार, महावीर जयंती पर्व दिनांक 21 अप्रेल 2024 रविवार को किसी भी दुकान में मांस बिक्री करते पाये जाने पर मांस जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी। रामनवमी पर्व दिनांक 17 अप्रेल 2024 बुधवार, महावीर जयंती पर्व दिनांक 21 अप्रेल 2024 रविवार को नगर पालिक निगम रायपुर के सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस बिक्री पर छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रतिबन्ध आदेश का परिपालन सुनिश्चित करवाने अपने -अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में सतत पर्यवेक्षण करेंगे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag