- अज्ञात वाहन ने मारी बाइक सवार युवको को टक्कर, दो की मौत

भोपाल ईंटखेड़ी थाना इलाके में स्थित स्वयंवर गार्डन के सामने बीती रात अज्ञात वाहन ने बाइक से जा रहे तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चलती बाइक से गिरे तीनो गंभीर घायल युवकों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिये हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया था। हॉस्पिटल में दो युवकों को शुरुआती चेकअप के बाद ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरे युवक को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है, उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार ग्राम राताताल, ईंटखेड़ी निवासी 20 वर्षीय योगेश पिता हिम्मत सिंह यादव सोमवार रात को गॉव में रहने वाले दो दोस्तो मनीष यादव पिता पप्पू यादव (18) और संजय यादव के साथ एक ही बाइक से ईंटखेड़ी से अपने गॉव राताताल जा रहा था। तीनों ईंटखेड़ी से राताताल जाने के लिए बाइक से निकले। बताया गया है कि रात करीब 10 बजे जैसै ही उनकी बाइक स्वयंवर गार्डन के पास पहुंची तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। वाहन की टक्कर से तीनो चलती बाइक से गिरकर काफी दूरी तक घिसट गये। घटना में युवको के सिर सहित हाथ पैर में घातक चोंटे आई थी। लोगो ने उन्हें सड़क पर घायल हालत में पड़ा देख पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। खबर मिलने पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से तीनों को नाजूक हालत में इलाज के लिये हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया वहां योगेश और मनीष को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं संजय का उपचार जारी है, उसकी हालत नाजुक बताई गई है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल संजय बयान देने की स्थिति में नहीं है। मर्ग कायम कर दोनो शवो को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंपते हुए पुलिस टक्कर मारकर फरार हुए वाहन की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag