- अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सड़कों पर उतरी आप की छात्र विंग

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी की युवा नेता वंदना सिंह ने आगे कहा कि दिल्ली के सिटिंग मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनाव के ऐन वक्त पर गिरफ्तार कर लिया गया है। यह बहुत बड़ा अन्याय और गलत है। यह देश के लोकतंत्र के साथ बहुत बड़ा धोखा है। इस देश का युवा और छात्र सड़कों पर आ गया है। देश में यह तानाशाही नहीं चलेगी। देश का युवा अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी की छात्र विंग, छात्र युवा संघर्ष समिति यानी सीवाइएसएस ने मशाल मार्च निकाला। सीवाइएसएस का मशाल मार्च दिल्ली विश्वविद्यालय के विवेकानंद स्टैच्यू, आर्ट्स फैकल्टी से शुरू हुआ। इसके अलावा आम आदमी पार्टी की छात्र युवा संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में दिल्ली के सभी कॉलेजों में हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया। दिल्ली शराब घोटाला मामले में केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। मशाल मार्च के दौरान आप की युवा नेता वंदना सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों के लिए मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं के लिए बस में सफर का इंतजाम किया। ऐसे मुख्यमंत्री चुनाव के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया, जो कि लोकतंत्र के साथ बहुत बड़ा धोखा है।केंद्र सरकार की इस तानाशाही के खिलाफ देश का युवा और छात्र सड़कों पर आ गया है और अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ा है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag