- शादी का झांसा देकर पति से अलग कराकर लिवइन में रख तीन साल किया दुष्कर्म

भोपाल राजधानी के एक युवक ने पति से अलग रह रही विवाहिता से पहले तो मदद के बहाने उससे नजदीकियां बढ़ाई और उसे शादी का झांसा देकर पति से अलग करा दिया। इसके बाद विवाहिता को लिव इन में रख जल्द शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। बीते दिनों पीड़िता ने आरोपी की एक बच्ची को जन्म भी दिया। बेटी के जन्म के बाद महिला ने जब युवक पर शादी करने का दबाव डाला तब उसने शादी करने से मना कर दिया। पीड़ीता की शिकायत गोविंदपुरा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बताया गया है कि आरोपी भी पहले से विवाहित है, और वह भी पत्नि से अनबन होने के कारण अलग रह रहा था, बीते दिनो पत्नि से रिश्ते सुधरने पर वह पीड़ीता को छोड़ कर उसके पास चला गया था। थाना पुलिस के अनुसार थाना इलाके में किराये से रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब तीन साल पहले तक वह अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी। बाद में पति से अनबन होने लगी, पति से मनमुटाव के बीच ही उसकी वहीं रहने वाले आकाश धमेरिया नाम के युवक से मुलाकात हुई थी। जल्द ही उनके बीच पहचान बढ़ गई और बातचीत होने लगी। महिला ने आकाश से अपने घर की परेशानियां बताते हुए अपने पति से संबंध ठीक नहीं होने की बात बताई। इस पर आकाश ने उससे हमदर्दी जताते हुए मदद करने के बहाने नजदीकी संबंध बना लिए। बाद में आकाश ने उसे झांसा दिया की वह अपने पति से अलग हो जाये और वह उससे शादी कर लेगा। आरोपी ने महिला को उसके पति से अलग करा दिया। महिला जहॉ किराए से रहती थी, आरोपी भी उसी के साथ वहीं रहने लगा। इस दौरान आरोपी जल्द ही शादी करने की बात कहकर तीन साल तक पीड़ीता का शारीरिक शोषण करता रहा। बीते दिनो महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद से आकाश का व्यवहार उसके प्रति बदलने। ओर उसने उसके घर आना जाना छोड़ दिया। इस पर पीड़ीता ने आकाश पर शादी करने का दबाव डालना शुरु किया तब उसने शादी करने से इंकार कर दिया। वहीं महिला को जानकारी मिली की आकाश पहले से विवाहित है। इसके बाद वह थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag