- चुनाव में प्रत्याशियों का खर्च रोजाना लाखों में, खर्च दिख रहे हैं कौड़ियों में

ग्वालियर संसदीय क्षेत्र सीट के लिए मैदान में उतरे विभिन्न दलों के प्रत्याशी जीत के लिए जीजान लगाए हुए हैं। साथ ही पानी की तरह पैसा भी बहाया जा रहा है। शहर भर में प्रचार-प्रसार के लिए लाखों के होर्डिंग लगवाए गए हैं। इसके अलावा गाड़ियों व भंडारों में भी प्रतिदिन लाखों खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन प्रत्याशियों द्वारा खर्च की गई राशि कौड़ियों में बताई जा रही है। जिसका उदाहरण प्रत्याशियों द्वारा प्रशासन को दिया गया चुनावी खर्चे का ब्यौरा है। ग्वालियर संसदीय क्षेत्र सीट के मैदान में कुल 19 प्रत्याशी है। इसमें खर्चा करने में भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह सबसे ऊपर हैं। भारत सिंह द्वारा अभी तक महज 10 लाख 52 हजार रुपए ही चुनावी प्रचार-प्रसार में खर्च किए हैं। इसी तरह कांग्रेस के प्रवीण पाठक ने महज 6 लाख 39 हजार ही खर्च किए हैं। इसके अलावा बसपा के प्रत्याशी कल्याण सिंह कंषाना की बात करें तो उन्होंने प्रचार- प्रसार में महज 1 लाख 85 हजार ही खर्च किए हैं। हालांकि उम्मीदवारों ने खर्चे का जो ब्यौरा दिया है, उसमें वाहन, कार्यालय किराया ही शामिल हैं। किसी भी उम्मीदवारों ने अपने खर्चे में बड़ी-बड़ी बैठकों में कार्यकर्ताओं को कराए जा रहे नाश्ते व भोजन का किसी भी तरह का खर्चा नहीं दर्शाया है। हालांकि अभी तक कुछ प्रत्याशियों ने अपने खर्चे का ब्यौरा नहीं दिया है। इसलिए उक्त प्रत्याशियों को नोटिस भी जारी किए जाएंगे। जानकारी रहेगी कि इस बार चुनाव आयोग ने प्रत्याशी को 95 लाख तक खर्च करने की अनुमति दी है प्रत्याशियों द्वारा सत्कार व भंडारे में जमकर खर्च कर रहे हैं। लेकिन इन खर्चों पर अंकुश नहीं लगाया जा सका है। देर रात तक चुनाव कार्यालयों में एकत्रित होने वाली भीड़ हो या फिर प्रचार के दौरान सत्कार की परंपरा। प्रचार सामग्री हो या दिनभर कार्यकर्ताओं का रिफ्रेशमेंट अथवा फिर रात का भोज सभी पर दिल खोलकर खर्चा किया जा रहा है। नियम अनुसार नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने से लेकर चुनाव परिणाम की घोषणा की तारीख तक हुए सम्पूर्ण चुनावी खर्चे का हिसाब- किताब प्रत्येक प्रत्याशी को व्यय रजिस्टर में संधारित करना होगा। साथ ही तीन बार इस व्यय रजिस्टर का निरीक्षण केन्द्रीय व्यय प्रेक्षक से कराना होगा। जिलाधीश एवं रिटर्निंग अधिकारी रुचिका चौहान ने व्यय रजिस्टर का निरीक्षण कराने के लिए तिथियां निर्धारित कर दी हैं। प्रत्याशियों को व्यय रजिस्टर का प्रथम निरीक्षण 26 अप्रैल को कराना होगा। इसी तरह द्वितीय निरीक्षण के लिए 30 अप्रैल व तृतीय निरीक्षण के लिए 5 मई की तिथि निर्धारित की गई है। इन तिथियों में प्रातः 10 बजे से सायंकाल 5 बजे तक प्रत्याशी

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag