- ब्रिटेन से रवांडा में नहीं जाना चाहते, अवैध प्रवासी भारतीय

ब्रिटेन, भारत नहीं रवांडा भेज रहा हैलंदन ब्रिटेन में 5200 से अधिक अवैध प्रवासी भारतीय है। जो शरणार्थी शिवरों में रह रहे हैं। ब्रिटेन की सरकार ने इन्हें रवांडा भेजने का निर्णय किया है। ब्रिटेन में इंग्लिश चैनल पार करके आए अवैध रूप से भारतीय प्रवासियों को रवांडा भेजने का भारी विरोध हो रहा है। इनका कहना है,कि यदि इन्हें रवांडा भेजा जाएगा। तो वहां पर हम भूखे मर जाएंगे।ब्रिटेन जैसी सुविधा रवांडा में नहींब्रिटेन में अवैध रूप से रह रहे भारतियों को 3 साल तक डिटेंशन सेंटर में रखा जाता है। इसके बाद इन्हें ब्रिटेन की नागरिकता मिल जाती थी। यदि ब्रिटेन की नागरिकता नहीं मिलती थी, तो इन्हें ब्रिटेन की सरकार उनके मूल देश में वापस भेजती थी। ब्रिटेन में डिटेंशन सेंटर में रहने वाले लोगों को रोजगार का अवसर मिलता था। गेराज, होटल, रेस्टोरेंट,नर्सिंग इत्यादि के क्षेत्र में इन्हें आसानी से काम मिल जाता था। जिससे हजारों रुपए रोज कमा लेते थे।डिटेंशन सेंटर में खाना पीना रहना फ्री होता था। अवैध प्रवासियों को हर दिन 8 घंटे के लिए वर्क परमिट मिलता था। वर्क परमिट मिलने से हर दिन हजारों रुपए की कमाई हो जाती थी। सरकार की ओर से इन्हें प्रति सप्ताह भत्ता भी मिलता था। ब्रिटेन सरकार ने जो ताजा निर्णय लिया है उसके अनुसार सभी अवैध प्रवासी भारतीयों को रवांडा भेज दिया जाएगा। वहां पहले से ही बेरोजगारी फैली हुई है। वहां पर इन्हें कोई काम भी नहीं मिलेगा। भारत सरकार भी इन्हें वापस बुलाने की दिशा में ब्रिटेन सरकार से अभी तक कोई बात नहीं कर रही है। जिसके कारण 5000 से अधिक भारतीय ब्रिटेन में संकट में फंसे हुए हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag