- राष्ट्रीय सांख्यिकी और नेशनल फैमिली हेल्थ की रिपोर्ट में जमीन आसमान का अंतर

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के दो विभागों की एक ही विषय की रिपोर्ट क्या अलग-अलग हो सकती है। ऐसा हुआ है। देश में संपत्ति के मालकाना हक को लेकर दोनों विभाग ने अपनी अलग-अलग रिपोर्ट जारी की है। राष्ट्रीय सांख्यिकी विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में 5.5 फ़ीसदी महिलाओं के नाम पर संपत्ति है। वहीं नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में 31.7 फ़ीसदी महिलाओं के नाम पर संपत्ति बताई गई है। दोनों रिपोर्ट में 6 गुना से ज्यादा का अंतर है। इकोनामी एंड पॉलीटिकल वीकली में भारत में महिलाओं के भूमि स्वामित्व की स्थिति को लेकर एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। इस रिपोर्ट में दोनों विभागों की रिपोर्ट के अंतर को बताया गया है। सांख्यिकी विभाग खुद अपने स्तर पर सारे आंकड़ों को जुटाता है। वहीं नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में निजी एजेंसी के माध्यम से डाटा एकत्रित किया जाता है। इस रिपोर्ट में पुरुषों के मामले में ज्यादा अंतर नहीं है। महिलाओं के आंकड़ों में 6 गुने तक का फर्क है। राष्ट्रीय सांख्यिकी विभाग के अनुसार भारत में 5.5 फीसदी महिलाओं के पास संपत्ति है। वहीं नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में इसे 31.7 फ़ीसदी बताया गया है। भारत में संपत्ति के मामले में केरल की महिलाएं सबसे आगे हैं। उसके बाद महाराष्ट्र का नंबर आता है। तीसरे नंबर पर हिमाचल प्रदेश है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag