- जेल में बैठा खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह बड़ी जीतकी ओर

जेल में बैठा खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह बड़ी जीतकी ओर

नई दिल्ली खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह इस वक्त जेल में है,लेकिन पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के करीब बताया जा रहा है। करीब 11:30 बजे तक के आकंड़ों के मुताबिक, अमृतापल सिंह 68241 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा,

आप के लालजीत सिंह भुल्लर और बीजेपी के मनजीत सिंह मन्ना पीछे चल रहे हैं। पंजाब की सभी सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। देखने में आया है कि कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं आम आदमी पार्टी 3 सीटों पर आगे चल रही हैं। शिरोमणी अकाली दल की बात करें तो वे 1 सीट पर तो वहीं 2 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
- अमृतपाल सिंह (आजाद) - 153589 वोट पड़े, 68241 आगे कुलबीर सिंह जीरा (कांग्रेस) - 97234 वोट पड़े, 68241 पीछे - लालजीत सिंह भुल्लर ( आम आदमी पार्टी) - 88076 वोट पड़े, 77399 पीछे - विरसा सिंह वल्टोहा ( शिरोमणि अकाली दल)- 39019 वोट पड़े, 126456 पीछे - मनजीत सिंह मन्ना ( भारतीय जनता पार्टी)- 37789 वोट पड़े, 127686 पीछे

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag