- Uttar Pradesh News: उमड़ा आस्था का सैलाब अयोध्या में गुरु पूर्णिमा पर

Uttar Pradesh News: उमड़ा आस्था का सैलाब अयोध्या में गुरु पूर्णिमा पर

Uttar Pradesh News:  रामनगरी में गुरु पूर्णिमा के पर्व के मौके पर सरयू के तट पर आस्था का सैलाब उमड पड़ा है। र‎विवार की सुबह से ही श्रद्धालु सरयू नदी में स्नान कर दर्शन पूजन कर रहे हैं। गुरु शिष्य की परंपरा का भी निर्वहन ‎किया जाएगा। सैकड़ों वर्ष प्राचीन गुरू शिष्य की परंपरा के तहत आज श्रद्धालु अपने गुरुओं की पूजा करेंगे। गुरु पूर्णिमा के मौक पर रामनगरी में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम हैं। इसके साथ मठ मंदिरों में भी गुरु पूर्णिमा का भव्य उत्सव का आयोजन भी किया जाएगा। पूरे भारत के कोने-कोने से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। मंदिर और मूर्तियों के शहर में शिष्य अपने गुरु की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लेंगे। घाट पुरोहितों के मुता‎बिक सुबह 3:00 बजे से ही घाट पर स्नान का दौर चल रहा है। गुरु शिष्य की परंपरा का निर्वहन भगवान राम ने गुरु वशिष्ट के पूजन के साथ शुरू की थी, जो अनवरत र‎विवार को भी चल रही है।

आषाढ़ माह की पूर्णिमा को ही गुरु पूर्णिमा कहा जाता है। गुरु पूर्णिमा के मौके पर दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान कर खुद को सौभाग्यशाली बताते हुए गुरु पूर्णिमा के महत्व को बताया है। देशभर के श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं और आज गुरु शिष्य की परंपरा का निर्वहन के साथ-साथ भगवान राम के समय से शुरू हुई परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। भगवान राम की नगरी गुरु पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं के जयघोष से गूंज रही है। श्रद्धालु सरयू नदी में स्नान करके प्रशासनिक व्यवस्थाओं का धन्यवाद भी दे रहे हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag