- Bhopal News: पीएचई मंत्री के विशेष सहायक की हो सकती है विभाग में वापसी

Bhopal News: पीएचई मंत्री के विशेष सहायक की हो सकती है विभाग में वापसी

मुख्यमंत्री कार्यालय ने तलब की नियुक्ति आदेश की फाइल

Bhopal News:  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मनाही के बावजूद भी मंत्री अपने स्टाफ में पिछली सरकारों में मंत्रियों के यहां काम कर चुके अधिकारी एवं कर्मचारियों को रख रहे हैं। हाल ही में सामान्य प्रशासन विभाग ने आयुक्त उच्च शिक्षा कार्यालय में पदस्थ भूगोल के प्रोफेसर डॉ विजय सिंह को पीएचई मंत्री का विशेष सहायक पदस्थ कर दिया था।

 इस आदेश के आधार पर अन्य मंत्रियों के स्टाफ में बिना आदेश के काम कर रहे अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी आदेश के लिए दबाव बनाया शुरू कर दिया। इस बीच मुख्यमंत्री कार्यालय ने पीएचई मंत्री के ओएसडी की फाइल को तलब कर लिया है। खबर है कि मंत्री स्टाफ से विजय सिंह की वापसी हो सकती है।उल्लेखनीय है कि 31 दिसंबर 2023 को मंत्रियों को विभाग वितरण के बाद से किसी भी मंत्री के स्टाफ के लिए पुराने मंत्रियों के यहां रह चुके अधिकारी एवं कर्मचारी का आदेश नहीं हुआ।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग (पीएचई) की मंत्री संपत्तिया उइके के विशेष सहायक के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने पिछले हफ्ते उच्च शिक्षा आयुक्त कार्यालय में पदस्थ भूगोल के प्राध्यापक डॉ विजय सिंह का आदेश जारी कर दिए। जिसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग में वबाल मच गया है। क्योंकि अन्य मंत्रियों के यहां बिना आदेश के काम कर रहे कर्मचारियों ने भी आदेश के लिए सिफारिश करवाना शुरू कर दिया है। अब मुख्यमंत्री कार्यालय यह पता करने में लगा है कि पीएचई मंत्री के स्टाफ में पिछली सरकार में मंत्री स्टाफ में रहे प्राध्यापक की पदस्थापना किस आधार पर हुई है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag