- Gwalior News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Gwalior News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Gwalior News: बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के शब्द प्रताप आश्रम के पास रातड्यूटी से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार कोटेश्वर कॉलोनी निवास्ते संजय सिंह पुत्र मानसिंह उम्र 19 साल प्राइवेट जॉब करता है। बीते रोज यह रात तीन बजे ड्यूटी खत्म कर वापस लौट रहा था। अभी वह शब्द प्रताप आश्रम के पास पहुंचा ही था कि तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह घायल हो गया और मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag