- Bhopal News: पूजा थापक खुदकुशी मामला : भगौड़ा घोषित होंगे आरोपी पति और सास, लगेगे वॉन्टेड के पोस्टर

Bhopal News: पूजा थापक खुदकुशी मामला : भगौड़ा घोषित होंगे आरोपी पति और सास, लगेगे वॉन्टेड के पोस्टर

इनाम के बाद संपत्ति कुर्क करने की तैयारी

Bhopal News: जनसंपर्क विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के विभाग की पीआरओ पूजा थापक द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किये जाने के मामले में उनके आरोपी पति और सास फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी न होने पर अधिकारियो द्वारा आरोपी सास आशा दुबे की गिरफ्तारी पर दो और पति निखिल दुबे की गिरफ्तारी पर तीन हजार का ईनाम घोषित किया है। अधिकारियो ने बताया कि फरार आरोपियो को भगौड़ा घोषित किये जाने की कार्यवाहीभी पूरी कर ली गई है।

गोविंदपुरा पुलिस ने आरोपी मॉ-बेटे का फरारी पंचनामा तैयार कर लिया है। इसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है, जिसके बाद आरोपी मां-बेटे को भगोड़ा घोषित किया जाएगा। भगोड़ा घोषित किए जाने के आदेश मिलने पर पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के वॉन्टेड के पोस्टर चस्पा किए जाएंगे। इतना ही नहीं पुलिस आरोपियो की संपत्तियां कुर्क किये जाने की दिशा में भी तेजी से कार्रवाई कर रही है। आला अफसरो का कहना है कि फरार आरोपियो के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।

और पुलिस की दो टीमे लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक, ग्वालियर निवासी पूजा थापक की शादी साल 2022 में भोपाल के साकेत नगर में रहने वाले निखिल दुबे से हुई थी। निखिल अरेरा हिल्स स्थित सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में सहायक संचालक है। एक साल का बेटा है। पूजा ने बीती 9 जुलाई को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। जॉच के बाद पुलिस ने 16 जुलाई को पति निखिल दुबे और सास आशा दुबे के खिलाफ मामलाकायम किया था।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag