- MP News: महेश्वर में होगी अगली कैबिनेट की बैठक, लोकमाता अहिल्या देवी के सम्मान में बड़े आयोजन की तैयारी

MP News:  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट की बैठक में एलान किया कि लोकमाता अहिल्या देवी के 300वें जन्मोत्सव वर्ष पर विशेष आयोजन होंगे। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने घोषणा कि लोकमाता अहिल्या देवी के 300वें जन्मोत्सव वर्ष के सम्मान में कैबिनेट की आगामी बैठक खरगोन जिले के महेश्वर में आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की औपचारिक बैठक से पहले मंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन और राष्ट्र के सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाने के लिए लोकमाता अहिल्या देवी के योगदान को व्यापक रूप से प्रचारित किया जाएगा। इसके तहत राज्यभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें सांस्कृतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक गतिविधियों को शामिल किया जाएगा।  

यह भी पढ़िए  MP News: संदिग्ध परिस्थितियों में तेंदुए की मौत, वन विभाग की टीम कर रही जांच बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत वन गश्त के दौरान एक तेंदुए का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, वन अमला इसकी जांच कर रहा है।


रेल परियोजना की मंजूरी पर सीएम को बधाई
बैठक में मुख्यमंत्री ने इंदौर-मनमाड ब्रॉडगेज डबल लाइन की स्वीकृति की जानकारी दी, जिसे केंद्रीय मंत्रिपरिषद ने मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि इस 18,036 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर मालवा और निमाड़ अंचल को व्यापक लाभ होगा। मंत्रियों ने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। इस रेल परियोजना से प्रदेश के आदिवासी बहुल और आकांक्षी जिलों को आर्थिक और सामाजिक विकास के नए अवसर मिलेंगे।

अब पीछे बैठने वाला भी लगाएगा हैल्मेट

वृंदावन गांव और गीता भवन केंद्र स्थापित किए जाएंगे 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में एक वृंदावन गांव विकसित किया जाएगा, जो स्वावलंबी और स्वच्छ होंगे। इन गांवों में सामुदायिक भवन, सार्वजनिक शौचालय और वनोपज संग्रहण केंद्र जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही, नगरीय क्षेत्रों में गीता भवन केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां वैचारिक अध्ययन और पठन-पाठन की व्यवस्था होगी। इन केंद्रों में भारतीय संस्कृति से संबंधित साहित्य का संग्रह होगा, जिससे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी।

दोस्तों आपके लिए एक जानकारी है अगर आप भी भारत के नागरिक हैं तो आपको हमारे Whatsapp Channel से जरूर जुड़ना चाहिए क्योंकि भारत की जितनी भी लेटेस्ट न्यूज़ , सरकारी नौकरी या कोई अन्य नौकरी या किसी भी प्रकार की सरकारी योजना है किसी भी प्रकार का अपडेट आपको Whatsapp Channel के माध्यम से आसान भाषा में दिया जाता है और वेबसाइट के माध्यम से भी दिया जाता है तो आप चाहें तो नीचे दिए गए लिंक के जरिए से जुड़ सकते हैं।

रीवा और सागर में अगले रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव  
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के माध्यम से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उत्पन्न हो रहे हैं। हाल ही में ग्वालियर में आयोजित कॉन्क्लेव में 8,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिससे 35 हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। आगामी कॉन्क्लेव सागर और रीवा में आयोजित किए जाएंगे, जिससे प्रदेश के आर्थिक विकास को और गति मिलेगी। 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al bursa escort bayan bursa escort antalya escort antalya bayan escort antalya escort bayan escort antalya grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet jojobet güncel jojobet güncel giriş jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet jojobet jojobet güncel jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet giriş jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet güncel giriş jojobet jojobet giriş romabet romabet giriş lunabet lunabet giriş jojobet jojobet giriş meritking meritking meritking giriş meritking giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş romabet romabet giriş romabet romabet giriş romabet romabet giriş