- हरियाणा चुनाव 2024: जगाधरी से पहली चुनावी रैली की शुरुआत करेंगे अरविंद केजरीवाल, आप कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा

हरियाणा चुनाव 2024: जगाधरी से पहली चुनावी रैली की शुरुआत करेंगे अरविंद केजरीवाल, आप कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार से हरियाणा में चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। केजरीवाल अपना पहला रोड शो यमुनानगर के जगाधरी विधानसभा में करेंगे। जगाधरी के बाद अरविंद केजरीवाल डबवाली, रानिया, भिवानी, महम, पुंडरी, कलायत, रेवाड़ी, दादरी, असंध, बल्लभगढ़ और बाढड़ा में भी प्रचार करेंगे। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार से हरियाणा में चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी पहली बार हरियाणा में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भगवान की कृपा और आप सबकी दुआओं से भाजपा के षड्यंत्र और चंगुल से छूटकर जेल से बाहर आ गए हैं।

 

 अब वह हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अरविंद केजरीवाल 20 सितंबर से हरियाणा में चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। आम आदमी पार्टी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को यमुनानगर के जगाधरी विधानसभा में अपना पहला रोड शो करेंगे। जगाधरी के बाद अरविंद केजरीवाल डबवाली, रानिया, भिवानी, महम, पुंडरी, कलायत, रेवाड़ी, दादरी, असंध, बल्लभगढ़ और बाढड़ा में भी प्रचार करेंगे। फिलहाल अरविंद केजरीवाल 11 जिलों में प्रचार करेंगे, जहां उनके 13 कार्यक्रम होंगे।

अरविंद केजरीवाल हरियाणा में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे

Read also :- -  अब केजरीवाल के लिए 'आम आदमी' बने रहना कितना मुश्किल होगा?

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने आगे कहा कि हरियाणा की राजनीति पर नजर डालें तो यह बिल्कुल साफ है कि इस बार यहां भाजपा का पूरी तरह सफाया होने वाला है। पिछले 10 सालों से हरियाणा में भाजपा की सरकार चल रही है, भाजपा को खुद अपने मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं था, इसलिए उन्होंने मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से हटाकर नायब सिंह सैनी को नया मुख्यमंत्री बना दिया।

 

यह सवाल उठता है कि आखिर भाजपा को पिछले साल नया मुख्यमंत्री लाने की जरूरत क्यों पड़ी? उन्होंने किसानों के साथ अन्याय किया, उनका अपमान किया। सैनिकों के साथ अन्याय किया, हमारी माताओं-बहनों के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ किया। हरियाणा में बेरोजगारी चरम पर है, महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। चारों तरफ कुशासन और अराजकता है। भाजपा जानती है कि इस बार हरियाणा से उनका सफाया होने वाला है।

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने भाजपा पर निशाना साधा

इसके अलावा संदीप पाठक ने आगे कहा कि जब भाजपा हरियाणा से जा रही है, लोग बदलाव ला रहे हैं, तो इस बदलाव में किस पार्टी को मौका मिलेगा? हरियाणा में पहले लोगों ने 5 साल एक पार्टी को मौका दिया, फिर 10 साल दूसरी पार्टी को और अब पिछले 10 साल से तीसरी पार्टी की सरकार है। हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों को मौका दिया है

 

हरियाणा में कोई भी पार्टी ऐसी नहीं है जो यह कह सके कि यहां की जनता ने हमें मौका नहीं दिया। क्या इन सभी पार्टियों ने अपनी जिम्मेदारी का सही ढंग से निर्वहन किया? क्या उन्होंने लोगों की वह सेवा की जो जनता उनसे चाहती थी? इसका सीधा और सरल भाषा में जवाब यही है कि उन्होंने हरियाणा की जनता की सेवा नहीं की।

हरियाणा में जनता बदलाव लाएगी

उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा की जनता सभी पार्टियों से तंग आ चुकी है, अब वह बदलाव चाहती है। इस बार अरविंद केजरीवाल पहली बार आम आदमी पार्टी लेकर हरियाणा की जनता के सामने आए हैं। अब आम आदमी पार्टी हरियाणा की जनता के लिए बदलाव के लिए बेहतर विकल्प है। हरियाणा की जनता ने पंजाब और दिल्ली सरकार के काम को करीब से देखा है। जिसके चलते हरियाणा में बदलाव आएगा और वे अरविंद केजरीवाल की नई और ईमानदार राजनीति के लिए आम आदमी पार्टी को वोट देंगे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag