- उड़ान भरते ही विमान से निकलने लगा धुआं, 148 यात्रियों की सांसें अटकीं, इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई

उड़ान भरते ही विमान से निकलने लगा धुआं, 148 यात्रियों की सांसें अटकीं, इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई

त्रिवेंद्रम से मस्कट जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को आपात स्थिति में उतरना पड़ा। जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान से धुआं निकलने की सूचना मिली थी। एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान शुक्रवार सुबह उड़ान के दौरान संदिग्ध धुआं दिखने के बाद तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर वापस लौट आया।

विमानन कंपनी और हवाई अड्डे के सूत्रों ने यह जानकारी दी। हवाई अड्डे के एक सूत्र ने बताया कि मस्कट जाने वाले विमान में सुबह करीब साढ़े दस बजे धुआं निकलने की चेतावनी मिली थी। सूत्र ने बताया कि विमान में 142 यात्री सवार थे और यात्रियों को जांच के लिए उतार दिया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि धुआं निकलने का कारण क्या है, इसका पता लगाने के लिए जांच की जाएगी।

उन्होंने एक बयान में कहा, 'हम विमान संचालन के हर पहलू में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं और असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं।' जानकारी के अनुसार, चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। बयान में कहा गया है कि फ्लाइट IX 549 के उड़ान भरने के दौरान पाया गया कि धुआं निकल रहा है। इसके बाद विमान को वापस लौटा दिया गया।

 

अभी तक आग लगने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, इस बात की जांच की जा रही है कि धुआं निकलने का कारण क्या था। एयर इंडिया का कहना है कि घटना की जांच की जाएगी। इससे पहले 4 सितंबर को नई दिल्ली से बहरीन जा रही फ्लाइट में टेकऑफ के दौरान तकनीकी खराबी आ गई थी। इसे इमरजेंसी लैंडिंग भी करानी पड़ी थी। डीजीसीए ने मामले की जांच के आदेश दिए थे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag