- सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, कहा- किसी भी धर्म से जुड़े किसी भी देवी-देवता के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य

सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, कहा- किसी भी धर्म से जुड़े किसी भी देवी-देवता के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य

सीएम योगी ने कहा है कि किसी भी जाति, धर्म या संप्रदाय के देवी-देवताओं, महापुरुषों या संतों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है, लेकिन विरोध के नाम पर अराजकता भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। त्योहारों के मद्देनजर सोमवार को मुख्य सचिव, डीजीपी, अपर मुख्य सचिव गृह और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर संप्रदाय की आस्था का सम्मान होना चाहिए।

 

हर नागरिक को महापुरुषों के प्रति कृतज्ञता का भाव रखना चाहिए, लेकिन इसे जबरदस्ती किसी पर थोपा नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति आस्था से छेड़छाड़ करता है, महापुरुषों, देवी-देवताओं, संप्रदाय आदि की आस्था के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करता है तो उसे कानून के दायरे में लाया जाएगा और सख्त सजा दी जाएगी, लेकिन सभी संप्रदाय, धर्म, संप्रदाय के लोगों को एक-दूसरे का सम्मान करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोध के नाम पर अराजकता, तोड़फोड़ या आगजनी स्वीकार्य नहीं है, जो भी ऐसा करने का दुस्साहस करेगा, उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि हर जिला और हर थाना यह सुनिश्चित करे कि शारदीय नवरात्रि विजयादशमी का पर्व हर्ष, उल्लास, शांति और सौहार्द के वातावरण में मनाया जाए।

 

माहौल खराब करने वालों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करें। कानून के खिलाफ काम करने वालों से सख्ती से निपटें। मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में फुट पेट्रोलिंग और पीआरवी 112 की पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जाए, इसके लिए सभी विभाग मिलकर काम करें।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag