- 2025 हॉलिडे कैलेंडर: शनिवार और रविवार खा जाएंगे कई सरकारी छुट्टियां... नोट कर लें वो तारीख जब आपको मिलेगा लंबा वीकेंड

नए साल का सभी को बेसब्री से इंतजार है। लोग नए साल के साथ एक नई शुरुआत करना चाहते हैं और इसके लिए प्लानिंग भी शुरू कर दी है। यहां हम आपको बताएंगे कि नए साल में किन-किन दिनों में सार्वजनिक छुट्टियां रहेंगी। राज्यों के हिसाब से स्थानीय स्तर पर कुछ अन्य छुट्टियां भी मिल सकती हैं।

सरकारी छुट्टियों के मामले में साल 2025 मिलाजुला रहने वाला है। नए साल में तीन सार्वजनिक छुट्टियां रविवार और तीन छुट्टियां शनिवार खा जाएगा।

 

कर्मचारियों के लिए राहत की बात यह है कि इस साल लंबे वीकेंड पर दो से तीन दिन की लगातार छुट्टियां रहेंगी। इसका फायदा सरकारी के साथ-साथ निजी कंपनियों में काम करने वालों को भी मिलेगा।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

ये सार्वजनिक अवकाश रविवार को पड़ रहे हैं

  • गणतंत्र दिवस 26 जनवरी
  • रामनवमी 6 अप्रैल
  • मुहर्रम 6 जुलाई

ये अवकाश शनिवार को पड़ेंगे

  • बकरीद 7 जून
  • रक्षाबंधन 9 अगस्त
  • जन्माष्टमी 16 अगस्त

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

तीन दिन लगातार छुट्टी का फायदा

  • ईद उल फितर 31 मार्च सोमवार को है। इसलिए शनिवार और रविवार के साथ-साथ सरकारी छुट्टी के कारण कर्मचारियों को 31 मार्च को तीन दिन की छुट्टी मिलेगी
  • अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल सोमवार को है। यानी शनिवार से सोमवार तक तीन दिन की छुट्टी का मौका मिलेगा।
  • दीपावली 20 अक्टूबर सोमवार को है। यहां भी कर्मचारियों को शनिवार से सोमवार तक तीन दिन की लंबी छुट्टी मिलेगी।
  • इसके साथ ही 15 अगस्त शुक्रवार को है। 16 अगस्त को जन्माष्टमी और 17 अगस्त को रविवार की छुट्टी है। यानी तीन दिन की लंबी छुट्टी

लगातार चार दिन की छुट्टी का भी फायदा

होलिका दहन गुरुवार 13 मार्च को है। इसके बाद शुक्रवार 14 मार्च को होली खेली जाएगी। इसके बाद शनिवार और रविवार को छुट्टी रहेगी यानी लगातार चार दिन की छुट्टी।

नए साल के जश्न की उत्सुकता... समुद्र किनारे और बर्फ के बीच होगा नए साल का स्वागत

देश के हर शहर के लोग नए साल के स्वागत के लिए उत्सुक हैं। लोग साल की विदाई और नए साल के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। कोई शहर से बाहर जाने की तैयारी कर रहा है तो कोई शहर में ही रहकर नए साल का जश्न मनाने की योजना बना रहा है।

कई लोग समुद्र किनारे और बर्फ के बीच नए साल का स्वागत करेंगे। वहीं, लोगों ने नए साल के जश्न के लिए अलग-अलग रिसॉर्ट की बुकिंग भी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़िए- Fire In Shivpuri: शिवपुरी के बैराड़ में अलाव से भड़की आग, तीन लोगों की जलने से मौत

भारत में रहकर समुद्र की लहरों के साथ नए साल का जश्न मनाने की चाहत रखने वाले लोग गोवा और अंडमान जाने के लिए उत्सुक हैं। हर बार की तरह इस बार भी गोवा में सबसे ज्यादा बुकिंग है। क्रिसमस से लेकर गोवा तक पूरे देश में सबसे बेहतरीन जश्न गोवा में ही होता है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर की डेस्टिनेशन भी हॉट

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर घाटी में बर्फबारी हो रही है। यहां लोग बर्फ के बीच नए साल का जश्न मनाते हैं। यहां की कई डेस्टिनेशन हॉट लिस्ट में हैं।

यह भी पढ़िए- कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार पेड़ से टकराई और आग लग गई, अंदर बैठे 5 लोगों ने भागकर बचाई जान

कई लोग नए साल पर धार्मिक यात्राओं पर भी जाते हैं। इनमें से ज़्यादातर श्री माता वैष्णोदेवी मंदिर, बनारस, सोमनाथ, द्वारका की तीर्थ यात्रा पर जाते हैं। अगले महीने महाकुंभ है। इस वजह से कई लोग प्रयागराज और अयोध्या एक साथ जाने की योजना बना रहे हैं। बनारस जाने वालों की संख्या भी बहुत ज़्यादा है।

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al bursa escort bayan bursa escort konya escort bursa escort bursa escort eskişehir escort grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet giriş kalebet jojobet giriş jojobet giriş jojobet marsbahis giriş jojobet kavbet giriş kavbet kavbet giriş kalebet giriş ultrabet jojobet kavbet jojobet giriş jojobet marsbahis ultrabet giriş jojobet jojobet jojobet giriş jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş kavbet giriş kavbet güncel giriş marsbahis masrbahis güncel giriş kavbet kavbet giriş kavbet güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş imajbet sekabet grandpashabet holiganbet grandpashabet grandpashabet jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet güncel giriş jojobet onwin giriş casibom kingjoker holiganbet onwin casibom matbet grandpashabet imajbet