- एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- 'केन-बेतवा लिंक परियोजना बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदल देगी'

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को सागर के गौरव दिवस और जनकल्याण पर्व पर नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के गौरव दिवस एवं जनकल्याण पर्व पर कहा कि रानी अवंती बाई विश्वविद्यालय में कैंसर अस्पताल एवं विधि संकाय प्रारंभ किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर बुधवार 25 दिसंबर को प्रारंभ होने जा रही केन-बेतवा लिंक परियोजना बुंदेलखंड की तस्वीर एवं तकदीर बदल देगी।

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली विभूतियों को सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लाखा बंजारा ने यहां झील बनाकर लोगों को पेयजल की समस्या से निजात दिलाई। उनका महान कार्य सदैव स्मरणीय है। मैं उनकी महानता को नमन करता हूं।

यह भी पढ़िए- Gold Rate Today: सोने-चांदी के भाव में मामूली बढ़ोतरी, अपने शहर में चेक करें 10 ग्राम सोने का रेट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुंदेलखंड की यह धरती महाराजा छत्रसाल और आल्हा-ऊदल के शौर्य और बलिदान के लिए जानी जाती है। अब बुंदेलखंड क्षेत्र का एक नया इतिहास तब लिखा जाएगा जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को छतरपुर जिले के खजुराहो में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय वाजपेयी की नदियों को जोड़ने की कल्पना को साकार करने के लिए केन-बेतवा लिंक परियोजना का भूमि पूजन करेंगे।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646

whataapp-https://whatsapp.com/channel/0029VaAG4A190x2t7VvoGu3v

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मुट्ठी बांधकर परियोजना के भूमि पूजन कार्यक्रम में आने का संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौरहामार नगर पालिका परिषद, बांदा बरा नगर पंचायत, नरयावली नगर पंचायत को दर्जा देने की भी घोषणा की।

 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने सागर के विकास के लिए कई कायाकल्प कार्य किए हैं, जिसमें लाखा बंजारा झील का जीर्णोद्धार, पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण भी शामिल है। इससे सागर शहर का जल स्तर संतुलित रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और उनकी पूरी टीम ने राज्य के विकास को नई दिशा दी है।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आज यहां 100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा हो रहा है।

इन सभी कार्यों के साथ डॉ. यादव की सरकार ने अपने पहले ही वर्ष में मध्य प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी है। मुझे पूरा विश्वास है कि अपने आगामी कार्यकाल में डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश और अधिक तेजी से विकास करेगा।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा, जब मुझे मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला तो मुझे सागर में बिताए अपने बचपन के दिन याद आ गए। मेरे मन में इस स्थान की बहुत सी यादें हैं, आज वे सभी यादें ताजा हो गई हैं। उन्होंने कहा, मैं अपने पैतृक स्थान पर आया हूं।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646

whataapp-https://whatsapp.com/channel/0029VaAG4A190x2t7VvoGu3v

सागर मेरे लिए सिर्फ एक शहर नहीं बल्कि मेरे जीवन का अभिन्न अंग है। मेरे पिताजी महार रेजीमेंट में यहीं पदस्थ थे और उस दौरान वे सागर में पदस्थ थे। इस धरती से मेरा अटूट रिश्ता रहेगा। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आज पूरे देश में डबल इंजन की सरकार है, जो बहुत तेजी से विकास कर रही है।

गौरव दिवस पर सागर की विभूतियों का सम्मान

सागर गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर को देश-विदेश में प्रतिष्ठित करने वाली उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री धामी सहित सागर की विभूतियों को शॉल, श्रीफल और डॉ. हरिसिंह गौर की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

यह भी पढ़िए- हजारों लोगों को महज 10 रुपए में मिल रहा है उनका हक, राज्य उपभोक्ता आयोग से मिल रहा है न्याय

इनमें पद्मश्री रामसहाय पांडे लोक कलाकार, गोविंद नामदेव अभिनेता, मेजर जनरल कृष्णन, श्री अरुण भट्ट सेवानिवृत्त आईएएस, डॉ. स्कंद त्रिवेदी वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ, गौरव भारिल्ल आईआरएस, अनूप जैन आईआरएस, रमेश के दवे सेवानिवृत्त पीसीसीएफ शामिल हैं।

विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 24 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 26 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की। लाखा बंजारा झील के जीर्णोद्धार और पुनर्विकास कार्यों, लाखा बंजारा की प्रतिमा, स्मार्ट सिटी गवर्नेंस/नगर निगम कार्यालय और दो जोनल सेंटरों का लोकार्पण किया। साथ ही जिला अस्पताल सागर में निर्माणाधीन 100 बिस्तरीय अस्पताल सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al bursa escort bayan bursa escort konya escort bursa escort bursa escort eskişehir escort grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet ultrabet güncel giriş kalebet jojobet giriş kalebet güncel giriş kavbet jojobet marsbahis jojobet ultrabet jojobet güncel giriş kalebet giriş ultrabet ultrabet güncel giriş jojobet giriş kavbet giriş ultrabet giriş marsbahis giriş ultrabet giriş perabet perabet giriş jojobet jojobet giriş perabet perabet giriş jojobet jojobet giriş casibom betpark grandpashabet jojobet grandpashabet grandpashabet casibom grandpashabet casibom grandpashabet deneme bonusu veren siteler jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş marsbahis marsbahis giriş marsbahis güncel giriş marsbahis marsbahis giriş marsbahis güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş jojobet pusulabet vdcasino holiganbet casibom casibom giriş jojobet