- 'आपने एक तिहाई देश काट दिया, अब और कितना काटोगे...' अमित शाह का विपक्ष पर हमला

'आपने एक तिहाई देश काट दिया, अब और कितना काटोगे...' अमित शाह का विपक्ष पर हमला

दिल्ली में एक किताब के विमोचन के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आजादी के समय हुए देश के बंटवारे का जिक्र करते हुए कहा कि आप पहले ही देश का एक तिहाई हिस्सा काट चुके हैं और कब तक काटते रहेंगे।

 

शाह ने कहा कि आने वाले समय में यह स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा और कोई भी इतिहासकार इस कालखंड को नजरअंदाज नहीं कर पाएगा। नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल को विकसित भारत की नींव रखने वाला बताया है।

'भारतीय पुनर्जागरण: मोदी दशक' किताब का विमोचन करते हुए शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने न सिर्फ देश को नीतिगत पक्षाघात से बाहर निकालकर दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाया है, बल्कि विकसित भारत के लिए पूरा रोडमैप भी तैयार किया है।

किताब में संकलित कई लेख किताब में देश के कई गणमान्य लोगों के लेख हैं। प्रधानमंत्री मोदी के काम को देश को जोड़ने वाला बताते हुए अमित शाह ने तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ विपक्षी नेताओं के दक्षिण भारत को अलग करने वाले बयान की आलोचना की।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag