प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं,
जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में, उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है।
15 जुलाई 2025 को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे, अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अपनी 18 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) यात्रा का समापन करते हुए
पृथ्वी पर लौट आए। सभी अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर ड्रैगन अंतरिक्ष यान सैन डिएगो, कैलिफ़ोर्निया में उतरा।
पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला की सुरक्षित वापसी पर खुशी जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, जो अपने ऐतिहासिक
अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में, उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है।