- CG: चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का चक्का जाम, भूपेश बघेल ने क्या कहा?

CG: चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का चक्का जाम, भूपेश बघेल ने क्या कहा?

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में सड़क जाम और आर्थिक नाकेबंदी की। भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार अहमदाबाद से चल रही है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस ने पूरे छत्तीसगढ़ में सड़क जाम और आर्थिक नाकेबंदी की।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर भारी मालवाहक वाहनों को रोका और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ सरकार रायपुर से नहीं, बल्कि अहमदाबाद से चल रही है। भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि पूरी सरकार अडानी के लिए काम कर रही है।

भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि अगर मेरे कार्यकाल में जंगल काटे गए थे, तो 18 महीने बीत जाने के बावजूद उस मामले में एक भी एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की गई। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजा बरार भी नाकेबंदी में शामिल हुए।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag