बिहार चुनाव में अब सीएम चेहरे को लेकर खूब चर्चा हो रही है। तेजस्वी यादव ने खुद को महागठबंधन की ओर से सीएम चेहरा घोषित कर दिया है। तेज प्रताप यादव की एक जनसभा में 'अबकी बार तेजस्वी सरकार' का नारा भी लगा। इस पर तेज प्रताप यादव भड़क गए।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के सीएम चेहरे को लेकर खींचतान जारी है। इस बीच, तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी की मौजूदगी में खुद को विपक्ष का सीएम चेहरा घोषित कर दिया है। इधर, जहानाबाद में एक जनसभा के दौरान लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव 'अबकी बार तेजस्वी सरकार' के नारे पर भड़क गए।
बकवास मत करो - तेज प्रताप यादव
एक जनसभा में तेजस्वी समर्थक ने 'अबकी बार तेजस्वी सरकार' का नारा लगाया। इस पर तेज प्रताप यादव भड़क गए और कहा, 'बकवास मत करो, मुझे कहने दो। तुम आरएसएस के आदमी हो क्या? पुलिस तुम्हें गिरफ्तार करके ले जाएगी। बकवास मत करो।' जनता की सरकार आती है, किसी व्यक्ति विशेष की सरकार नहीं।
तेजस्वी ने खुद को सीएम उम्मीदवार घोषित किया
बता दें कि एनडीए ने बिहार में नीतीश के चेहरे पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। विपक्ष में सीएम चेहरे को लेकर अभी भी खींचतान जारी है। हालांकि, तेजस्वी ने अब खुद को सीएम उम्मीदवार घोषित कर सस्पेंस खत्म करने की कोशिश की है।
नीतीश कुमार को डुप्लीकेट सीएम बताया
महागठबंधन की मतदाता अधिकार यात्रा में तेजस्वी ने एक तरफ नीतीश कुमार को डुप्लीकेट सीएम करार दिया है, वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी की मौजूदगी में खुद को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन का सीएम चेहरा घोषित किया है।
तेजस्वी के समर्थन में आए अखिलेश यादव
इससे पहले, पूर्णिया में मतदाता अधिकार यात्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी तेजस्वी को सीएम बनाने के सवाल से बचते नजर आए थे। लेकिन मतदाता अधिकार यात्रा के 14वें दिन जब तेजस्वी ने राहुल और अखिलेश के सामने खुद को सीएम उम्मीदवार घोषित किया, तो अखिलेश भी तेजस्वी के समर्थन में आ गए।