- हाथ में जूस का गिलास, आंखों में आंसू... अनशन खत्म करते ही रोने लगे मनोज जारंगे; VIDEO सामने आया

मनोज जरांगे ने जूस पीकर अपना अनशन समाप्त करने की घोषणा की। इस अवसर पर वे भावुक हो गए और कहा कि हमारी जीत हुई है। आज हमारे लिए दिवाली है क्योंकि हमें वो मिल गया जो हम चाहते थे।

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर पिछले 5 दिनों से अनशन पर बैठे मनोज जरांगे ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। अनशन समाप्त करने से पहले मनोज जरांगे और सरकार के बीच बातचीत हुई। फडणवीस सरकार ने मनोज जरांगे की 7 में से 5 माँगें मान ली हैं। फडणवीस सरकार ने अपना जीआर यानी आदेश भी जारी कर दिया। जरांगे ने जूस पीकर अपना अनशन समाप्त करने की घोषणा की। इस अवसर पर वे भावुक हो गए और कहा कि आज हमारे लिए दिवाली है क्योंकि हमें वो मिल गया जो हम चाहते थे।

जरांगे ने जीत का दावा किया
मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र सरकार को मराठा समुदाय को कुनबी का हिस्सा घोषित करने वाला सरकारी आदेश (जीआर) जारी करने के लिए दो महीने का 'अल्टीमेटम' दिया है। मनोज जरांगे ने कहा कि अगर महाराष्ट्र सरकार मराठा आरक्षण की मांग को लेकर सरकारी आदेश जारी करती है, तो मैं आज रात 9 बजे तक मुंबई छोड़ दूँगा। मनोज जरांगे ने मंत्रियों की मौजूदगी में अपने समर्थकों से कहा कि "हम जीत गए हैं।" आपको बता दें कि पुलिस ने 29 अगस्त को आज़ाद मैदान में विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी थी। लेकिन जरांगे मराठा आरक्षण के नाम पर भूख हड़ताल पर बैठ गए और आज उनकी भूख हड़ताल का पाँचवाँ दिन था। कौन हैं मनोज जरांगे? अब यह भी जान लीजिए कि मराठा आंदोलन का झंडा बुलंद करने वाले जरांगे कौन हैं। तो आपको बता दें कि मनोज जरांगे पाटिल मूल रूप से महाराष्ट्र के बीड जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है। मनोज 2011 से मराठा आरक्षण आंदोलन में सक्रिय हैं। 2014 में, उन्होंने छत्रपति संभाजीनगर में संभागीय आयुक्तालय के खिलाफ मार्च किया। 2015 से 2023 के बीच, मनोज जरांगे ने 30 से अधिक आंदोलन किए। 2021 में, उन्होंने जालना जिले के साष्टा पिंपलगाँव में 90 दिनों की हड़ताल की।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al bursa escort bayan bursa escort antalya escort antalya bayan escort antalya escort bayan escort antalya grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet jojobet güncel jojobet güncel giriş jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet jojobet jojobet güncel jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet giriş jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet güncel giriş jojobet jojobet giriş romabet romabet giriş lunabet lunabet giriş jojobet jojobet giriş meritking meritking meritking giriş meritking giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş romabet romabet giriş romabet romabet giriş romabet romabet giriş