- राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम वाले बयान पर भड़के बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल, कहा- इस्तीफा दें और माफी मांगें

राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम वाले बयान पर भड़के बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल, कहा- इस्तीफा दें और माफी मांगें

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है और उनके इस्तीफे की मांग की है। पाल ने कहा कि राहुल को अपने हाइड्रोजन बम वाले बयान के लिए देश से माफ़ी मांगनी चाहिए।

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम वाले बयान पर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल भड़क गए हैं। जगदंबिका पाल ने कहा, "राहुल गांधी सांसद चुने गए हैं, उन्हें अपनी भाषा पर ध्यान देना चाहिए। वह हाइड्रोजन बम की बात कर रहे हैं, जिसका मतलब विनाश होता है। क्या वह हिरोशिमा और नागासाकी जैसी स्थिति पैदा करना चाहते हैं?"

उन्होंने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करने वाला व्यक्ति विनाश की बात कर रहा है। उन्हें इस्तीफा देकर देश से माफ़ी मांगनी चाहिए।"

राहुल गांधी ने पटना में भाजपा पर जमकर निशाना साधा था

दरअसल, सोमवार को राहुल गांधी ने पटना में भाजपा पर जमकर निशाना साधा था। इस दौरान उन्होंने कहा था, "भाजपा वाले काले झंडे दिखाते हैं, भाजपा वाले ध्यान से सुन लो, हाइड्रोजन बम परमाणु बम से भी बड़ा है, भाजपा वाले तैयार हो जाओ, हाइड्रोजन बम आ रहा है, वोट चोरी का सच पूरे देश को पता चलने वाला है।"

राहुल गांधी ने कहा था, "हाइड्रोजन बम के बाद मोदीजी इस देश को मुंह नहीं दिखा पाएंगे।" उन्होंने कहा, "बिहार में एक नया नारा शुरू हुआ है 'वोट चोर गड्डी छोड़' जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।" राहुल ने पीएम मोदी के चीन दौरे पर भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था, "चीन और अमेरिका में भी लोग कह रहे हैं, वोट चोर गड्डी छोड़।"

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की पूरी फौज बिहार में है और रैलियां कर रही है। इस मौके पर राहुल गांधी ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए हाइड्रोजन बम वाला बयान दिया था। राहुल गांधी बिहार की रैलियों में जनता के सामने बार-बार यही नारा दोहरा रहे हैं कि बीजेपी वोट चोर है। हालांकि, बीजेपी राहुल के आरोपों का खंडन करती रही है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag