- पीएम मोदी को भावुक होते देख रोने लगे बिहार बीजेपी अध्यक्ष, आंखों से छलक आए आंसू; देखें VIDEO

पीएम मोदी को भावुक होते देख रोने लगे बिहार बीजेपी अध्यक्ष, आंखों से छलक आए आंसू; देखें VIDEO

एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी को भावुक देख बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रोने लगे। दिलीप जायसवाल अपने आंसू नहीं रोक पाए। इसका वीडियो भी सामने आया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में एक कार्यक्रम के दौरान बेहद भावुक हो गए। वह पिछले महीने महागठबंधन के एक कार्यक्रम में उन पर और उनकी दिवंगत मां पर की गई अपमानजनक टिप्पणियों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने आरजेडी पर भी जमकर निशाना साधा। खुद पीएम मोदी भी इस दौरान भावुक हो गए। वहीं, इस कार्यक्रम को सुनते हुए बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी भावुक दिखे। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें अपनी आंखों से आंसू पोंछते देखा जा सकता है। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि क्रेडिट कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड का शुभारंभ किया।

मां को याद कर भावुक हुए पीएम मोदी

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी अपनी मां को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने बिहार की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी मां के साथ दुर्व्यवहार किया गया, यह मेरी मां का अपमान नहीं है। यह देश की मां, बहन, बेटी का अपमान है। पीएम मोदी ने कहा- "माँ हमारा संसार है। माँ हमारा स्वाभिमान है। इस संस्कारी बिहार में कुछ दिन पहले जो हुआ, उसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। बिहार में राजद-कांग्रेस के मंच से मेरी माँ को गालियाँ दी गईं। ये गालियाँ सिर्फ़ मेरी माँ का अपमान नहीं हैं। ये देश की माताओं, बहनों और बेटियों का अपमान है। मैं जानता हूँ। आप सभी को, बिहार की हर माँ को, ये देखकर और सुनकर कितना बुरा लगा होगा! मैं जानता हूँ, जितना दर्द मेरे दिल में है, उतना ही दर्द बिहार के लोगों को भी है।

" 'माँ का क्या कसूर?': पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा- "आप सभी जानते हैं कि मेरी माँ का शरीर अब इस दुनिया में नहीं है। कुछ समय पहले, 100 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद, वे हम सबको छोड़कर चली गईं। मेरी वो माँ जिसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, जिसका शरीर अब इस दुनिया में नहीं है। मेरी उस माँ को राजद-कांग्रेस के मंच से गालियाँ दी गईं। ये बहुत दुखद है, पीड़ादायक है और पीड़ादायक है। उस माँ का क्या कसूर है कि उसे गालियाँ दी गईं?"

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag