इससे पहले जीतू पटवारी ने आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश की महिलाओं को शराबी बना दिया है। शराब पीने के मामले में मध्य प्रदेश की महिलाएं देश में नंबर वन हैं।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक जनसभा में आपकी अदालत का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में मेरे बारे में कहा कि मैंने उन पर शराब पीकर राज्य को नशे का अड्डा बनाने का आरोप लगाया। जबकि मैं शराब पीता ही नहीं। उन्होंने भांग का बड़ा गोला खाकर यह बात कही होगी।
क्या मध्य प्रदेश की महिलाएं शराब पीने के मामले में नंबर वन हैं?
दरअसल, इससे पहले जीतू पटवारी ने आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश की महिलाओं को शराबी बना दिया है। शराब पीने के मामले में मध्य प्रदेश की महिलाएं देश में नंबर वन हैं। इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से जीतू पटवारी के इस बयान पर शो आपकी अदालत में सवाल पूछा, तो मोहन यादव ने कहा कि जीतू पटवारी ने रात में बहुत ज़्यादा पी ली होगी, सुबह तक उतरी नहीं, इसलिए नशे में ऐसी बेतुकी बात कह दी है। उन्होंने मध्य प्रदेश की माताओं-बहनों का अपमान किया है।
मेरी जाँच कराओ, अगर कुछ गड़बड़ निकली तो राजनीति छोड़ दूँगा
सीएम मोहन यादव के इस बयान से जीतू पटवारी आहत हुए। उन्होंने एक जनसभा में मोहन यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं न शराब पीता हूँ, न गुटखा खाता हूँ, न बीड़ी सिगरेट पीता हूँ। उन्होंने भांग का बड़ा गोला खाकर बोला होगा। इसके बाद जीतू पटवारी ने कहा कि मैं कोई नशा नहीं करता। वे मेरी जाँच करा लें। अगर मुझमें कुछ गड़बड़ निकली तो राजनीति छोड़ दूँगा।
सुबह तक उतरी नहीं होगी, इसलिए उन्होंने ऐसा कहा।
दरअसल, मोहन यादव पिछले हफ़्ते आपकी अदालत शो में रजत शर्मा के मेहमान थे। इस शो के कठघरे में जब रजत शर्मा ने उनसे ये सवाल पूछा कि कांग्रेस के नेता आरोप लगाते हैं कि आपने प्रदेश को नशे का अड्डा बना दिया है। मध्य प्रदेश में सबसे ज़्यादा शराब महिलाएं पीती हैं। इस पर मोहन यादव ने कहा कि जिसने भी ये कहा है वो कांग्रेस का नेता है... कांग्रेस के बड़े नेता महिलाओं को 'टंच माल' कहते हैं। मोहन यादव ने कहा कि हो सकता है उन्होंने ऐसा इसलिए कहा हो क्योंकि रात में उन्होंने बहुत ज़्यादा पी ली होगी और सुबह तक नशा नहीं उतरा होगा, इसलिए उन्होंने ऐसा कहा होगा।